Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: खाद की किल्लत…किसानों ने घेरा एसडीएम दफ्तर: गरियाबंद के मैनपुर में किसानों का प्रदर्शन, तीन दिन में सप्लाई नहीं हुई तो हाईवे जाम की चेतावनी

MP CG Times

MP CG Times / Tue, Aug 19, 2025

खाद की किल्लत…किसानों ने घेरा एसडीएम दफ्तर: गरियाबंद के मैनपुर में किसानों का प्रदर्शन, तीन दिन में सप्लाई नहीं हुई तो हाईवे जाम की चेतावनी

गरियाबंद से गिरीश जगत की रिपोर्ट

Gariaband Mainpur Fertilizer shortage Farmers surrounded SDM office: गरियाबंद जिले के आदिवासी ब्लॉक मैनपुर में यूरिया, डीएपी और पोटाश खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा भड़क गया। मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बीच किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान छाता लेकर रैली निकालते हुए एसडीएम दफ्तर पहुंचे और नारेबाजी की।

किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर सहकारी समितियों के माध्यम से पर्याप्त खाद नहीं मिली तो नेशनल हाईवे जाम कर देंगे।

दो ट्रक खाद पहुंचते ही चक्का जाम टला

समिति के अध्यक्ष टीकम कपिल ने बताया कि मांग के अनुरूप खाद की सप्लाई नहीं हो रही थी। मंगलवार को किसानों ने हाईवे जाम का एलान किया था, लेकिन प्रशासन ने पहले ही दो ट्रक यूरिया सहकारी समिति तक पहुंचा दिया। इसके बाद किसानों ने फिलहाल चक्काजाम टाल दिया और अफसरों से बातचीत पर सहमति जताई।

कालाबाजारी पर भी उठाए सवाल

बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि बाजार में यूरिया, डीएपी और पोटाश खुलेआम तीन गुना दाम पर बिक रहा है। किसान बोले—“छापा मारने से पहले ही दुकानदारों को सूचना दे दी जाती है और दुकानें बंद हो जाती हैं। विभाग के अफसर सरकार की छवि खराब कर रहे हैं, इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।”

थाना प्रभारी ने निभाई अहम भूमिका

किसान संघर्ष समिति द्वारा चक्का जाम की तैयारी पूरी थी और गांव-गांव मुनादी भी करवाई गई थी। लेकिन मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा ने किसानों को समझाकर और विश्वास दिलाकर आंदोलन को टलवाने में अहम भूमिका निभाई।

बैठक में मौजूद रहे

इस दौरान समिति अध्यक्ष टीकम सिंह कपिल, संरक्षक खेदू नेगी, प्रेमसाय जगत, छबि दीवान, सियाराम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दू यादव, एलियाल बाघमार, बलिराम ठाकुर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन