MP CG Times
Breaking News Exclusive
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ? मोहन सरकार ने कब-कब कितना कर्ज लिया ? : 1 दिसंबर को फिर लेगी 1500 करोड़ लोन, 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा MP, जानिए उधारी की पूरी कहानी ? राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजीं प्राइवेट-पार्ट की फोटो : रैपिडो ड्राइवर ने गालियां दीं, बोला- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो; FIR दर्ज अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ? मोहन सरकार ने कब-कब कितना कर्ज लिया ? : 1 दिसंबर को फिर लेगी 1500 करोड़ लोन, 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा MP, जानिए उधारी की पूरी कहानी ? राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजीं प्राइवेट-पार्ट की फोटो : रैपिडो ड्राइवर ने गालियां दीं, बोला- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो; FIR दर्ज अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?

56 हजार लोगों का कट सकता है बिजली कनेक्शन ? : गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ?

56 हजार लोगों का कट सकता है बिजली कनेक्शन ? : गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ?

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के Gariaband जिले में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिले के 56,102 बीपीएल बिजली कनेक्शनधारियों पर करीब 43 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे सरकार की नई योजना के तहत काफी हद तक माफ किया जा सकता है।

Gariaband Electricity Bill BPL Chhattisgarh Bijli Bill Scheme: मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है। यदि उपभोक्ता तय समय में पंजीयन कर अंतर की राशि जमा करते हैं, तो उन्हें 36.50 करोड़ रुपये तक की छूट मिल सकती है। यानी कुल बकाया में से उन्हें केवल करीब 6 करोड़ रुपये का ही भुगतान करना होगा।

किन उपभोक्ताओं को कितनी छूट?

  • निष्क्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 75% और अधिभार में 100% छूट

  • घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 50% तक और अधिभार में 100% छूट

बकाया राशि को अधिकतम 6 किश्तों में जमा करने की सुविधा भी दी गई है।

30 जून 2026 तक करना होगा पंजीयन

विभाग के अनुसार इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 30 जून 2026 तक पंजीयन कराना होगा।
पंजीयन के लिए केवल बीपी नंबर और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

Gariaband Electricity Bill BPL Chhattisgarh Bijli Bill Scheme: उपभोक्ता मोर बिजली ऐप या नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

देवभोग, झाखरपारा और गोहरापदर को सबसे ज्यादा फायदा

जिले के 12 वितरण केंद्रों में सबसे ज्यादा लाभ देवभोग, झाखरपारा और गोहरापदर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलने की संभावना है।

  • देवभोग: 14,715 उपभोक्ता, 12.93 करोड़ बकाया → 1.69 करोड़ जमा करने पर 11.23 करोड़ छूट

  • झाखरपारा: 7,818 उपभोक्ता, 6.85 करोड़ बकाया → 92 लाख जमा करने पर 5.93 करोड़ छूट

अन्य क्षेत्रों में भी लाखों की राहत

  • गोहरापदर: 1 करोड़ भुगतान → 6.12 करोड़ छूट

  • अमलीपदर: 86 लाख → 5.24 करोड़ छूट

  • बिन्द्रानवागढ़: 35 लाख → 2.31 करोड़ छूट

  • मैनपुर: 31 लाख → 1.75 करोड़ छूट

  • छुरा: 12 लाख → 54 लाख छूट

क्यों बढ़ा इतना बकाया?

विभाग के अनुसार करीब 80% बीपीएल उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिल का भुगतान नहीं किया। हालांकि योजना के तहत उन्हें 30 यूनिट तक की छूट दी गई थी, लेकिन इससे अधिक खपत होने के बावजूद बिल नहीं चुकाया गया।

नहीं भरा बिल तो कट सकता है कनेक्शन

Gariaband Electricity Bill BPL Chhattisgarh Bijli Bill Scheme: विभाग ने साफ किया है कि यह योजना सीमित समय के लिए है। उपभोक्ता समय पर बकाया नहीं चुकाते, तो आने वाले समय में प्रीपेड बिजली योजना लागू होने पर कनेक्शन काटे जा सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

स्कूल में शराब पीते 2 शिक्षकों का VIDEO : गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

स्कूल में शराब पीते 2 शिक्षकों का VIDEO : गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

गरियाबंद में मौत का LIVE VIDEO : लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़

गरियाबंद में मौत का LIVE VIDEO : लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़

गरियाबंद में किसने लिखी करोड़ों के घोटाले की स्क्रिप्ट ? : 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया

गरियाबंद में किसने लिखी करोड़ों के घोटाले की स्क्रिप्ट ? : 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया

गरियाबंद में मृत किसान को जिंदा बताकर बेची जमीन ? : पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ?

गरियाबंद में मृत किसान को जिंदा बताकर बेची जमीन ? : पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ?

CRPF की पहल से गांवों में राहत : गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां

CRPF की पहल से गांवों में राहत : गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां

किडनी की बीमारी से उठी 133वीं अर्थी : सुपेबेड़ा के शख्स ने एम्स में तोड़ा दम, डायलिसिस फिस्टुला हो गया था ब्लॉक, अभी भी 40 से ज्यादा मरीज

किडनी की बीमारी से उठी 133वीं अर्थी : सुपेबेड़ा के शख्स ने एम्स में तोड़ा दम, डायलिसिस फिस्टुला हो गया था ब्लॉक, अभी भी 40 से ज्यादा मरीज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन