Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि

: गरियाबंद में पहली बार BJP को पूर्ण बहुमत: 11 सीटों में से 7 सीटों पर कब्जा, एक पर सस्पेंस बरकरार, जानिए किस सीट पर किसका कब्जा ?

MP CG Times / Mon, Feb 24, 2025

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तीसरे चरण के मतदान में जिला पंचायत के 5 सीट में से 3 भाजपा के खाते में गया है, जबकि एक पर सस्पेंस बरकरार है। कुल 11 सीटों में से 7 भाजपा की झोली में गिर चुकी है। गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव में पहली बार भाजपा को पूर्ण बहुमत से ज्यादा सीटें मिलीं हैं।

गरियाबंद जिले के तृतीय चरण के मतदान के परिणाम के बाद अब यह साफ हो गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा से हो होगा। फ़िंगेश्वर ब्लॉक के 3 में से 2, देवभोग ब्लॉक के दोनो सीट पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।जिला बनने के बाद यह तीसरा पंचवर्षीय चुनाव है, जिसमें भाजपा ने 11 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। जानिए 5 सीटों में कैसा था समीकरण क्षेत्र क्रमांक 1 में नंदिनी कोमल ढीढी ने महज 142 वोटो से जीत दर्ज कर पाई। सतनामी समाज बाहुल्य इस इलाके में समाज के बड़े नेता हेमंत सांग की पत्नी होमा देवी सांग कांग्रेस की प्रत्याशी थी। भाजपा की भिड़त कांग्रेस से थी। क्षेत्र क्रमांक 2 से नंदनी ओंकार साहू ने 4 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। शुरू से ही नंदिनी के पक्ष में हवा थी। क्षेत्र क्रमांक 3 का परिणाम सबको चौंका दिया। यहां कांग्रेस से बागी होकर मैदान में राघोबा महाडीक के सुपुत्र इंद्रजीत महाडीक ने 2 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रत्याशी चंद्र शेखर साहू हार गए। साहू दूसरी बार जिला पंचायत के मैदान में रहे। भाजपा विधायक रोहित साहू के करीबी नेता के रूप में जाने जाते हैं। क्षेत्र क्रमांक 10 में भाजपा अधीकृत प्रत्याशी नेहा सिंघल ने 5 हजार से भी अधिक मतों से जीत दर्ज की है। नेहा दो बार की जनपद अध्यक्ष रही हैं। क्षेत्र क्रमांक 11 में भाजपा के शोभा चन्द्र पात्र को कांटे की टक्कर में जीत हासिल हुई। माली समाज के बड़े चेहरे थे, जिनका मुकाबला माली समाज के अजेय योद्धा माने जाने वाले भाजपा के बागी देशबन्धु नायक से था। शोभा चंद्र को 751 मतों से जीत मिली। दोबारा इन्हें नहीं दिया अवसर पिछले पंच वर्षीय में जिला पंचायत सदस्य रहे संजय नेताम और लोकेश्वरी को दोबारा मौका मिला, लेकिन क्षेत्र क्रमांक 1 से दोबारा मैदान में उतरी मधुबाला रात्रे क्रमांक 3 से लड़ रहे चन्द्र शेखर साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीं शकुंतला नायक के पति देशबंधु नायक हो या फिर जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर के समर्थन के सहारे मैदान में उतरे उमेश डोंगरे को हार का सामना करना पड़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष का रास्ता साफ 11 निर्वाचित सदस्य में भाजपा के पास ही एससी वर्ग के दो सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का सीट एस सी वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से क्षेत्र क्रमांक9 के गौरी शंकर कश्यप को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। गौरी विहिप के पदाधिकारी होने के साथ साथ धर्म व समाज सेवा में तल्लीन रहते थे। कई लोगों के विरोध के बावजूद संघ के प्रभाव से इन्हें अधिकृत किया गया। गौरी राजनीति के लिए भले नौसिखिए हैं, लेकिन नंदनी ढीढी की तुलना में इन्हें ज्यादा कुशल माना जा रहा है। बिंद्रानवागढ़ भाजपा जनप्रितिनिधि विहीन है। ऐसे में बिन्द्रानवागढ़ में नेतृत्व बनाए रखने गौरी शंकर पर संगठन मुहर लगा सकती है।कहा जा रहा है कि आला कमान से गौरी शंकर के नाम की हरि झंडी दे दी है। रीकाउंटिंग के बाद बदला परिणाम एजेंटों से मिले गणना पर्ची के आधार पर भाजपा के नलिनी ढीढी को 142 मतों से जीत की खुशी भाजपा मना रही थी, लेकिन मुख्यालय में गणना और रिकाउंटिंग के बाद परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आ गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र क्रमांक 1 से होमा देवी सांग की जीत 29 मतों से हुई है। हालांकि इस पर सस्पेंस बरकरार है। क्षेत्र वार जानिए सदस्यों की स्थिति जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक_1 होमा देवी सांग (कांग्रेस) सस्पेंस है इस सीट पर, क्षेत्र क्रमांक 2 नंदनी साहू (भाजपा),क्षेत्र क्रमांक 3 इंद्रजीत महाड़िक (निर्दलीय), क्षेत्र क्रमांक _4 लेखराज ध्रुवा (भाजपा), क्षेत्र क्रमांक 5 शिवांगी चतुर्वेदी (भाजपा), क्षेत्र क्रमांक _6 लालिमा ठाकुर (भाजपा),क्षेत्र क्रमांक 7 संजय नेताम (कांग्रेस), क्षेत्र क्रमांक *8*लोकेश्वरी नेताम (निर्दलीय), क्षेत्र क्रमांक 9 गौरीशंकर कश्यप (भाजपा), क्षेत्र क्रमांक 10 नेहा सिंघल (भाजपा), क्षेत्र क्रमांक 11शोभचन्द्र पात्र (भाजपा)।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन