: आलसी बाबू और अफसर नहीं सुधर रहे: गरियाबंद कलेक्टर ने बंद कराया गेट, देर से आने वालों को कहा-नहीं सुधरे तो सीधे एक्शन
गिरीश जगत की रिपोर्ट। गरियाबंद। छत्तीसगढ़
गरियाबंद में दफ्तरों की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं होगी। कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए कलेक्टोरेट का मुख्य गेट साढ़े 10 बजे बंद करवा दिया। कारण साफ है—कई विभागों के अफसर-बाबू बार-बार नोटिस के बावजूद समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे थे।
कलेक्टर उईके खुद रोज़ाना सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच दफ्तर पहुंच जाते हैं और समय पाबंदी का कड़ाई से पालन करते हैं। उन्होंने कई बार औचक निरीक्षण में अनुपस्थित अफसरों को पकड़कर नोटिस थमाए, मगर रवैया वही ढाक के तीन पात रहा। नतीजा—आज कलेक्टर ने अपने अंदाज़ में साफ संदेश दे दिया कि अब देर करने वालों की खैर नहीं।
कलेक्टर ने सख्त शब्दों में कहा— "समय पर नहीं आने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। आज मैंने खुद खड़े होकर देखा। यह मेरी ओर से अंतिम चेतावनी है। अगर आगे भी लापरवाही हुई तो सीधे कार्रवाई होगी।"
यानी अब अफसरों को यह समझ लेना होगा कि सरकारी दफ्तर मनमानी से चलने की जगह नहीं है। समय पर पहुंचकर काम संभालना ही सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, वरना अगली बार सिर्फ चेतावनी नहीं, सख्त कार्रवाई होगी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन