: दिल दहलाने वाला LIVE VIDEO: MP के गांजा तस्करों ने दुर्गा विसर्जन में CG के 20 लोगों को कार से कुचला, इतने की मौत...
गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की जमकर पिटाई की. घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश है. लोगों ने शहर को बंद कर रखा है और पत्थलगांव थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार लोगों को पीछे से आकर कुचलते हुए दिख रही है.
जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार से गाड़ी जुलूस में चल रहे लोगों की तरफ पीछे से अचानक आ गई. मरने वाले युवक की पहचान गौरव अग्रवाल के नाम से हुई है. इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं. लोगों को आरोप है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी में गांजा भरा हुआ था. हालांकि, पत्थलगांव के एसडीओपी ने कहा है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है.
जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल ने घटना में एक की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जेम्स मिंज ने बताया कि अस्पताल में एक शव को लाया गया था, जबकि अन्य घायल थे. घायलों में से दो को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया. एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है.
घटना का भयावह वीडियो आया सामने
जशपुर जिले में हुई दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि जुलूस में चल रहे लोगों पर पीछे से एक लाल रंग की कार ने आकर कुचल दिया. इसके बाद घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति मच गई. लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए. कई लोग जमीन पर पड़े भी दिखाई दे रहे हैं.
बीजेपी ने बघेल सरकार को घेरा
इस घटना को लेकर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने दुर्घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ के जशपुर में हिंदू धार्मिक जुलूस के ऊपर से तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ गई. हिंदुओं पर सांप्रदायिक प्रोफाइलिंग और हमले का यह दूसरा ऐसा उदाहरण है, जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी भाई-बहनों (राहुल और प्रियंका गांधी) को यूपी में राजनीतिक आधार ढूंढने के लिए मदद करने में व्यस्त हैं.
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जशपुर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क दुर्घटना की घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. दोनों मध्य प्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले हैं. आरोपियों में से एक का नाम बबलू विश्वकर्मा उम्र 21 साल है वो सिंगरौली, बैढ़न का रहने वाला है. दूसरा आरोपी शिशुपाल साहू 26 साल का सिंगरौली के बरगवां का है. ASI को सस्पेंड और थाना प्रभारी संतलाल आयाम को लाइन अटैच कर दिया गया है. कार सवार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
https://www.facebook.com/243642027564187/posts/272094478052275/Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन