: गरियाबंद में प्रशासन को दबंग की खुली चुनौती ? नाक के नीचे से 320 बोरी जब्त धान ले गया पूर्व सरपंच पति, शिकायत पर भी सोता रहा सिस्टम
गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बरबाहली के नवापारा में प्रशासन ने जिस 500 बोरा धान को जब्त किया था, उसे पूर्व महिला सरपंच का पति पुनीत सिन्हा ट्रैक्टर से उठा ले गया। इसकी अधिकारियों को सूचना भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब ट्रैक्टर से धान ले जाते हुए वीडियो भी सामने आया है। वहीं मंगलवार देर रात दो वाहनों से 110 बोरा धान जब्त किया गया है। कांदामुड़ा में बाइकर्स गैंग की चुनौती भी बरकरार बनी हुई है।
दरअसल, 10 दिसंबर को नवापारा में लोचन ध्रुव के मकान के आगे 500 बोरा अवैध धान जब्त कर ग्राम कोटवार जयचंद प्रधान को सौंपा गया था। पहले दिन धान के लिए कोई भी दावेदार सामने नहीं आया, फिर दो दिन बाद कुछ रकबा के आधार पर पूर्व सरपंच पति पुनीत सिन्हा ने दावा किया। जिसकी जांच जारी थी। इसी बीच 24 दिसंबर को वो धान उठा ले गया। कोटवार ने थाने में की थी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई इस मामले की लिखित शिकायत कोटवार जयचंद ने देवभोग थाना प्रभारी से की थी। जिसमें बताया था कि पुनीत अपनी मौजूदगी ने ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 बी 3653 से 320 बोरी धान ले गया। कोटवार मना करता रहा, लेकिन पुनीत परिवहन कर ले गया। जिसे कहीं छिपाकर रखा है। जांच के बाद होगी कार्रवाई- एसडीएम बावजूद पुलिस प्रशासन कोई हरकत में नहीं आया। राजस्व विभाग ने भी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस मामले में एसडीएम अर्पिता पाठक ने कहा कि जांच कर जल्द रिपोर्ट देने पुलिस को निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी। देर रात दो वाहनों से 110 बोरा धान जब्त एसडीएम अर्पिता पाठक अपनी टीम के साथ मंगलवार रात खुटगांव, सीनापाली, कैठपदर चेक पोस्ट का निरीक्षण करने निकली थी। तभी खुटगांव चेकपोस्ट पर पिकअप सीजी 04 जेबी 3346 से 60 बोरा धान और वाहन क्रमांक सीजी 13 डी 1250 में 50 बोरा धान जब्त किया गया है। दोनों वाहन छत्तीसगढ़ की सीमा पर प्रवेश कर रहे थे। अब तक 10 से ज्यादा वाहनों को पकड़ा जा चुका है। कांदामुड़ा में बाइकर्स गैंग की चुनौती बरकरार वहीं कांदामुड़ा में बाइकर्स गैंग पैसे के एवज में धान पार कराने की खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन जरूर हरकत में आया, लेकिन रोक नहीं लगा पाई। पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने धान उत्पादन प्रभावित किसानों के हित में जल्द ठोस कदम उठाने के साथ प्रभावित इलाके में ओडिशा का धान खपाने वाले पर कार्रवाई की मांग सीएम साय और पूर्व सीएम रमन सिंह से की थी। 20 से ज्यादा चेक पोस्ट पर टीम तैनात, फिर भी अवैध परिवहन जारी देवभोग अमलीपदर तहसील में ओडिशा सीमा से लगे 20 से ज्यादा चेक पोस्ट पर 6 पालियों ने 150 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। क्राइम ब्रांच भी दिन रात लगी हुई है। ऐसा कोई सीमा नहीं बचा या कोई कारोबारी नहीं बचा जहां टीम नहीं पहुंची हो। बावजूद डेढ़ माह में 11 मामले में 1525 बोरी धान जब्त किया गया है। वाहन पकड़ाते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती दिन रात दौड़ रही वाहनों को ज्यादातर एसडीएम ने ही पकड़ा है। उरमाल के एक बड़े कारोबारी और देवभोग के कई इलाके से वाहन पकड़ने जाने की सूचना रोजाना आती है, लेकिन कार्रवाई अभी तक देखने को नहीं मिली है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन