: टीएस सिंहदेव बोले- कांग्रेस संगठन कैडर आधारित नहीं: बीजेपी और कुछ पार्टियां कई दशकों से कैडर बना कर रही काम
हम 72 से 35 सीटों पर क्यों आ गए?
सिंहदेव ने कहा कि हम 72 से 35 सीटों पर क्यों आ गए? हम लोकसभा सीटें भी जीत सकते थे, लेकिन वहां भी नहीं जीत पाए। समीक्षा भी हुई है, लेकिन अब उस पर अमल करने की जरूरत है। जो भाजपा में है, वह कांग्रेस में नहीं है। कांग्रेस जनता की पार्टी है, लेकिन हमारे पास कैडर नहीं है।
हॉर्स ट्रेडिंग भाजपा का काम है
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है, चंद्राकर के आरोपों पर टीएस ने कहा कि नगरीय निकायों का चुनाव अगर सीधा होता है तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चुनाव भी सीधे होना चाहिए। अगर यहां हॉर्स ट्रेडिंग का डर है तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुनने में भी हो सकता है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान सिंहदेव के हाथ ? भूपेश बघेल बनाए जा सकते हैं AICC महासचिव, जानिए कका-बबा ने क्या-क्या कहा ?
इन दिनों ऑपरेशन लोटस चलन में है। आयाराम, गयाराम की यह स्थिति है, इस पर सख्त कानून बनना चाहिए। अगर कोई इस तरह से दूसरी पार्टी में जाता है तो उसे एक निश्चित समय तक चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
निकाय चुनाव के लिए आरक्षण पर असमंजस
निकाय चुनाव को लेकर सिंहदेव ने कहा कि सभी ने अपने-अपने तरीके से तैयारी कर ली है, लेकिन आरक्षण तय नहीं हुआ है। एससी सीटों पर यह तय नहीं है कि प्रतिशत के आधार पर तय होगा या नहीं, ओबीसी की स्थिति भी पता नहीं है। एक बार यह स्थिति तय हो जाए तो उम्मीदवार तय हो जाएगा।
धान खरीदी में लगातार कमियां
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने धान खरीदी को लेकर कहा कि एकमुश्त राशि नहीं दी जा रही है। बारदाना और टोकन की भी समस्या थी। अभी मात्र 15 प्रतिशत ही खरीदी हुई है, वन अधिकार पत्र धारक किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन