: गरियाबंद में धान पर भरे मंच पर घमासान: पूर्व विधायक गोवर्धन ने जमकर की अफसरों की खिंचाई, जानिए फिर माइक थामते ही क्या बोले कलेक्टर साहब ?
गिरीश जगत, गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई में कोताही पर भरे मंच में अफसरों पर पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी बिफरे। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन की खुली छूट है। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति किसानों के खलिहान से की जा रही है।
दरअसल, धौराकोट में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में पूर्व संसदीय सचिव रहे। भाजपा के टिकट पर विधानसभा लड़कर महज 840 वोटो से हारने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी धान तस्करी पर स्थानीय प्रशासन की जमकर खिंचाई की।
भरे मंच पर मांझी ने कलेक्टर की मौजूदगी में कहा कि अफसर बिचौलियों को खुली छूट दे दिए हैं। चेक पोस्ट इसलिए दुरुस्त नहीं है। बेखौफ होकर बिचौलिए ओडिशा का धान लाकर खपा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ओडिशा के तीन जिलों के सीमा से 50 छोटी बड़ी वाहन रोजाना धान का अवैध परिवहन कर रहे हैं। कार्रवाई की खानापूर्ति करने प्रशाशन किसानों के धान पकड़ रही है।
कलेक्टर बोले- किसानों को परेशान करने के निर्देश नहीं दिए
मांझी के बोल के बाद संबोधन की बारी आई तो कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने माइक थामते ही कहा हमने किसानों को परेशान करने का कोई निर्देश नहीं दिया है। किसी को कोई परेशान करता है तो मुझे सीधे कॉल करें। अवैध परिवहन को लेकर कहा कि लगातार कार्रवाई हो रही है। अब तक 9 वाहन पकड़े गए हैं। कार्रवाई लगातार जारी है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन