: Chhattisgarh: पिता ने किया बेटियों का यौन शोषण; बच्चियों ने बयान दिया, पर पुलिस बोली-मेडिकल में पुष्टि नहीं
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
ख़बर सुनें
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो बच्चियों के उनके ही पिता से यौन शोषण का मामला सामने आया है। दोनों बच्चियां चार और छह साल की हैं। दोनों बच्चियों ने आंगनबाड़ी जाने के दौरान वहां की कार्यकर्ता को बताया था। दोनों बच्चियों के बाल कल्याण समिति (CWC) में भी बयान हुए। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मेडिकल में ऐसी पुष्टि नहीं हुई है। अगर CWC की ओर से पत्र आएगा तो कार्रवाई करेंगे। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी बच्चियों ने जानकारी
दरअसल, गुरु घासीदास सेवादार संघ (GSS) के साथ आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका सिंह ने बताया कि करीब छह माह पहले से दोनों बहनों ने आना शुरू किया था। वह हमेशा गुमसुम रहती हैं और उन्हें चलने में दिक्कत थी। इस पर जब उनसे प्यार से पूछताछ की गई तो बच्चियों ने पिता की गंदी हरकत के बारे में जानकारी दी। दोनों बच्चियों ने बताया कि उनकी मां छोड़कर चली गई है। इसकी जानकारी CWC को दी तो दोनो बच्चियों के रेस्क्यू कराने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा।
CWC में भी बयान, पर 10 दिन बाद भी FIR नहीं
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों ने CWC ने भी बच्चियों के बयान लिए हैं। आरोप है कि घटना के सामने आने के 10 दिन बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। जबकि नियमानुसार सबसे पहले मामला दर्ज होना चाहिए। पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में लगी हुई है। आरोप है कि मामला उजाकर करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका सिंह को धमकी देकर डराया जा रहा है। उन्होंने थाने में शिकायत की तो उनके ऊपर ही बच्चियों को भड़काने का आरोप लगा दिया।
दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
गुरू घासीदार सेवा संघ की विधिक सलाहकार प्रियंका शुक्ला ने बताया कि संगठन की एक टीम 11 अक्तूबर को बच्चियों के गांव गई थी। वहां जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आसपास के लोगों से बातचीत की गई। वहीं CWC का भी कहना है कि बच्चियों का स्टेटमेंट पुलिस को दिया गया है। आरोप लगाया कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बोल रही है कि बच्चियों ने कोई बयान नहीं दिया है। संगठन ने दो दिन में कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन