Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: गरियाबंद के सोनामुंदी में ग्रामीणों का अनोखा विरोध: शराब दुकान हटाने शरबत बांटा, सद्बुद्धि यज्ञ किया, झुका प्रशासन खत्म हुआ धरना

MP CG Times

MP CG Times / Tue, Sep 9, 2025

गरियाबंद के सोनामुंदी में ग्रामीणों का अनोखा विरोध: शराब दुकान हटाने शरबत बांटा, सद्बुद्धि यज्ञ किया, झुका प्रशासन खत्म हुआ धरना

गरियाबंद से गिरीश जगत की रिपोर्ट

Demand to remove liquor shop in Gariaband Sonamundi: गरियाबंद जिले के देवभोग के​​​​​​ सोनामुंदी वार्ड में देशी-विदेशी शराब दुकान के विरोध में स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए हैं। महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में दुकान के सामने इकट्ठा हो गए। महिलाएं चूल्हा-चौका लेकर बैठीं और शराब खरीदने आए ग्राहकों को शरबत पिलाया। साथ ही सद्बुद्धि यज्ञ किया।

दरअसल, वार्ड पार्षद विनोद पांडे और पटेल भवरसिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। शिशु मंदिर संचालक संस्था के पदाधिकारी, अभिभावक और गायत्री परिवार के सदस्य भी धरने में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

लिखित आदेश पर अड़े थे प्रदर्शनकारी

देवभोग पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वार्डवासी दुकान हटाने का लिखित आदेश मिलने तक धरना समाप्त नहीं करने पर अड़े रहे।

आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर रजत सिंह ठाकुर ने उच्च अफसरों के निर्देश पर लिखित आश्वासन देकर कहा है कि, 40 दिन के भीतर दुकान ट्रांसफर कर दिया जाएगा। लिखित आश्वासन के बाद लोगों ने धरना खत्म किया।

2 साल से हटाने की कर रहे मांग

पिछले दो साल से शराब दुकान हटाने की मांग की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर, प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाई। सभी ने आबकारी विभाग को दुकान हटाने का निर्देश दिया। लेकिन विभाग ने राजस्व का हवाला देकर इस मांग को नजरअंदाज किया।

पार्षद विनोद पांडे के अनुसार, नए स्थल का चयन और दुकान के लिए अलग टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन पूर्व जिला आबकारी अधिकारी की हठधर्मिता के कारण दुकान नहीं हटाई जा सकी।

क्यों हटाना चाहते हैं दुकान

10 साल पहले जब दुकान संचालित हुआ तो आबादी कम थी। अब आबादी बढ़ गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को इसी दुकान स्थित रास्ते से आना जाना पड़ता है। शराबी स्कूल परिसर और मुख्य दरवाजे तक पहुंच जाते हैं। अहाता में नियम विरुद्ध प्लास्टिक की बिक्री और फिर उसके बिखराव से इलाके भर गंदगी फैली रहती है। इसलिए वार्ड वासी दुकान को किसी दूसरे जगह ट्रांसफर करने की मांग कर रहे हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन