: टमाटर की जहरीली चटनी खाने से मौत: पति ने चूहे मारने की दवाई मिलाई थी, पत्नी ने बनाई चटनी, खाने से चली गई जान
उसे अस्पताल ले जाया गया
पत्नी बसंती को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच संबंधित थाने को भेजी जाएगी।
टोकरी में रखे टमाटर से उसने गलती से चटनी बना ली थी
पुलिस पूछताछ में कार्तिक राम ने बताया कि चूहों से परेशान होकर बसंती ने टमाटर में जहर का इंजेक्शन लगा दिया था। चूहे मारने की दवा डालने के बाद उसने टमाटर नीचे रख दिया और जंगल में पत्ते तोड़ने चली गई।
इसी बीच कार्तिक ने जब टमाटर गिरा हुआ देखा तो कार्तिक को लगा कि टमाटर गलती से नीचे गिर गया है और उसने दवाई से भरा टमाटर वापस टोकरी में रख दिया। इसके बाद वह मजदूरी करने चला गया।
वापस आकर महिला ने उसी टमाटर से चटनी बना ली
इसी बीच कार्तिक की पत्नी बसंती जंगल से पत्ते तोड़कर घर पहुंची। उसने अपनी भूख मिटाने के लिए टमाटर की चटनी बनाई। अनजाने में बसंती के हाथ टोकरी में रखा वही टमाटर लग गया जिसमें दवाई थी और जिसे उसके पति ने गलती से टोकरी में रख दिया था। इसे खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
बसंती 2 बच्चों की मां थी
फिलहाल महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बसंती की मौत के बाद दो बच्चों ने अपनी मां खो दी है। बिंजरा गांव में हुई इस घटना से लोग भी स्तब्ध हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन