: 2 लाइन हथेली में लिखकर आरक्षक ने लगा ली फांसी: पुलिस भर्ती में गड़बड़ी, प्रक्रिया में लेनदेन का आरोप, भूपेश बघेल बोले- भ्रष्टाचार हुआ है
Constable hanged himself after writing 2 lines on his palm: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले कांस्टेबल ने पुलिस भर्ती घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कांस्टेबल अनिल रत्नाकर ने पुलिस में लेनदेन के आरोपों के बाद आत्महत्या की है।
वह खैरागढ़ में पदस्थ था। वह सरायपाली बसना का रहने वाला था। शनिवार की सुबह उसने लालबाग थाना क्षेत्र के रामपुर रोड में एक पेड़ से फांसी लगा ली। कांस्टेबल के जूते और कार खेत में मिली है।
भर्ती में धांधली का आरोप
कांस्टेबल ने पुलिस भर्ती में धांधली की बात कही है। मरने से पहले उसने अपने हाथ से लिखा- भर्ती ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, जबकि अधिकारियों को बचाया जा रहा है।
कांस्टेबल के फांसी लगाने के बाद आशंका जताई जा रही है कि कांस्टेबल भर्ती में लेनदेन में उसका नाम आने के डर से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। कांस्टेबल की पुलिस भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट में ड्यूटी लगाई गई थी।
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया- आरक्षक सरायपाली बसना का रहने वाला था। परिजनों को आत्महत्या की सूचना दे दी गई है।
परिजनों के आने के बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
भूपेश बघेल ने किया हमला
इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोला है। भूपेश बघेल ने कहा- राजनांदगांव पुलिस भर्ती घोटाला गंभीर मामला लग रहा है। आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है, उससे इसकी गंभीरता पता चलती है।
'कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अफसरों को बचाया जा रहा है। अफसर सब शामिल हैं' का मतलब साफ है विष्णुदेव साय जी। भ्रष्टाचार हुआ है। अफसरों की भी भूमिका है। अब उच्चस्तरीय जांच जरूरी है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन