MP CG Times
Breaking News Exclusive
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन

: छत्तीसगढ़ में कलाकारों के लिए अच्छी खबर: 300 करोड़ से बनेगी फिल्म सिटी, मूवी के साथ लोग रील भी बना सकेंगे, जानिए क्या-क्या रहेंगी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में कलाकारों के लिए अच्छी खबर: 300 करोड़ से बनेगी फिल्म सिटी, मूवी के साथ लोग रील भी बना सकेंगे, जानिए क्या-क्या रहेंगी सुविधाएं
Chitrotpala Film City to be built in Chhattisgarh: मुंबई, नोएडा, हैदराबाद फिल्म सिटी की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी फिल्म सिटी बनेगी। रायपुर के माना इलाके में फिल्म सिटी बनेगी। इसमें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, झरना और बर्फबारी जैसी 50 से ज्यादा लोकेशन होंगी। यहां आने वाले लोग वीडियो और रील भी बना सकेंगे। सरकार ने फिल्म सिटी का नाम चित्रोत्पला फिल्म सिटी रखा है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि फिल्म सिटी 54 एकड़ में बनेगी। इसके साथ ही 4 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 147.66 करोड़ रुपए का फंड दिया है। बाकी फंड राज्य सरकार और पीपीपी मॉडल से जेनरेट और खर्च किया जाएगा। मंडल के अधिकारियों के मुताबिक चित्रोत्पला फिल्म सिटी बनाने और चलाने में 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डेढ़ महीने बाद होगा टेंडर चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण के लिए फंड मिलते ही प्रस्ताव को धरातल पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। फंड के हिसाब से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव पूरा होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद इसका टेंडर जारी किया जाएगा। इसके निर्माण का टेंडर 'ए क्लास' के ठेकेदार को दिया जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि प्रस्ताव तैयार करने और इसकी कागजी कार्रवाई पूरी करने में डेढ़ महीने का समय लगेगा। दर्शकों के लिए एक्सपीरियंस सेंटर फिल्म सिटी के निर्माण में मेकर्स के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ख्याल रखा जा रहा है। कैंपस में दर्शकों के लिए एक्सपीरियंस सेंटर बनाया जाएगा। दर्शक फिल्म मेकिंग, एडिटिंग और शूटिंग देख सकेंगे। इसके साथ ही वे अपना कंटेंट भी शूट कर सकेंगे। दर्शकों को रील और वीडियो बनाने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए वीडियो सेंटर भी बनाया जाएगा। फिल्म के बेसिक स्ट्रक्चर में कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप, सेट-निर्माण, डेकोरेशन, कैमरा, फिल्ममेकिंग इक्विपमेंट, ऑडियो प्रोडक्शन, डिजिटल पोस्ट प्रोडक्शन और फिल्म प्रोसेसिंग की व्यवस्था करने की योजना है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री को भेजा गया प्रस्ताव छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की पीआरओ अनुराधा दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के प्रबंध निदेशक विवेक आचार्य और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मुलाकात हुई है। 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई और छत्तीसगढ़ की पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी गई। केंद्रीय पर्यटन मंत्री के समक्ष कई प्रस्ताव रखे गए बैठक में बोर्ड के प्रबंध निदेशक ने रायपुर में फिल्म सिटी, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस रिसॉर्ट और नेचर सिटी के लिए करीब 300 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पेश किए। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद केंद्र सरकार ने फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए 147.66 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। फिल्म सिटी बनने के बाद पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा बोर्ड के पदाधिकारियों का अनुमान है कि जब बड़े प्रोडक्शन हाउस राज्य में आएंगे तो स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल सकता है। इसके साथ ही यहां रोजगार भी बढ़ेगा। फिल्म सिटी बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन