: शादी में रसगुल्ला नहीं देने पर दोस्त की हत्या: थाने के पास नाबालिग ने दोस्त को 9 बार चाकू मारा, फिर थाने में किया सरेंडर
दो बार विवाद हुआ, फिर चाकू घोंप दिया
बताया जा रहा है कि इससे नाराज नाबालिग बदमाश का वेल्डर का काम करने वाले सागर ठाकुर (20) से विवाद हो गया। किसी तरह लोगों ने वहां मामला शांत कराया, फिर दोनों बाहर निकलकर चले गए। इसके बाद चौकी के पास ही दोनों में फिर से मारपीट होने लगी, तभी नाबालिग ने अपने दोस्त के पेट और शरीर पर चाकू घोंप दिया।
इलाज के दौरान युवक की मौत
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सागर ठाकुर 3 भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद नाबालिग वहां से भाग गया। हालांकि बाद में उसने थाने जाकर खुद को सरेंडर कर दिया और चाकू घोंपने की जानकारी दी।
नाबालिग आरोपी के माता-पिता भी अपराधी
बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी अपराधी है, उसकी मां सुरक्षा नाम की अपराधी है। पिता भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। फिलहाल वह बीमार है। घटना के बाद माता-पिता घर छोड़कर कहीं भाग गए हैं।
अपराधियों को पुलिस का संरक्षण- परिवार
मृतक के परिवार का कहना है कि आरोपियों का पूरा परिवार अपराधी है। वे गांजा बेचने का काम करते हैं। उन्हें पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए पुलिस चौकी के पास होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। रसगुल्ले को लेकर विवाद जरूर है, लेकिन हत्या साजिश के तहत की गई है।
शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एएसपी अभिषेक झा का कहना है कि नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन