: छत्तीसगढ़ 'दृश्यम' जैसा मर्डर: ठेकेदार ने हत्या कर शव दफनाया, ऊपर बना दिया पानी टंकी, कंकाल बरामद, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट
संदीप के लापता होने के बाद उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। उसका मोबाइल कुछ समय के लिए गुजरात, गोवा और मुंबई में स्विच ऑन रहा था।
छ्त्तीसगढ़ में सोने-चांदी और कैश समेत 20 लाख की चोरी: बच्चों को कमरे में बंद कर सामान ले भागे बदमाश, CCTV खंगाल रही पुलिस
हत्या के आरोप में घेरा था थाने का मामला
अगस्त माह में यह मामला फिर चर्चा में आया, जब सर्व आदिवासी समाज ने संदीप लकड़ा की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने ठेकेदार अभिषेक पांडेय, प्रत्यूष पांडेय और अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और आदिवासी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी लापता संदीप के घर पहुंचे।
2 दिन की पूछताछ में हत्या का खुलासा
सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने मामले में नए सिरे से जांच के निर्देश दिए। मोबाइल लोकेशन स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने ठेकेदार प्रत्यूष पांडेय और 3 साथियों को हिरासत में लिया। एएसपी अमोलक सिंह, सीएसपी रोहित शाह की टीम ने जब ठेकेदार के साथियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि संदीप लकड़ा की हत्या कर शव को मैनपाट के लुरेना में निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे नींव में दफना दिया गया है। गुरुवार को पुलिस टीम भी संदिग्धों को लेकर लुरेना पहुंची।
प्रत्युष पांडेय ने पुलिस को बताया कि हजारों रुपए का सामान चोरी होने से वह नाराज था। उसने संदीप की पिटाई की थी। उसे अपने पास रखा था। सुबह संदीप की मौत हो गई। फिर उसे लुरेना में पानी टंकी की नींव में दफना दिया। पानी टंकी तोड़ने के बाद कंकाल बरामद पुलिस लापता संदीप के परिजनों और सर्व आदिवासी समाज के लोगों के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पानी टंकी तोड़कर जेसीबी से खुदाई कराई तो करीब 15 फीट नीचे युवक का कंकाल बरामद हुआ। कंकाल की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। फोरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर की टीम ने कंकाल को सुरक्षित रख लिया है। शव की पहचान हुई, पुलिस बल तैनात परिजनों ने शव की पहचान उसके कपड़ों से की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीतापुर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सरगुजा एसपी योगेश पटेल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी मौके पर मौजूद हैं। शव मिलने के बाद परिजनों की उम्मीदें टूट गईं। कंकाल देखकर परिजन टूट गए।
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, झमाझम बारिश: राजधानी समेत कई जिलों में हो रही बारिश, 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
शव को दफनाकर बना दी थी पानी की टंकी
सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपियों ने संदीप की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को लुरेना तिब्बती कैंप के पास बड़कापारा में नल जल योजना के तहत पानी की टंकी बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया है। मामले में 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, दो अन्य फरार हैं।
फिल्म दृश्यम से भी ज्यादा सतर्कता
आरोपियों ने जिस तरह से शव को पानी की टंकी के नीचे दफनाया, उससे उन्हें पकड़े जाने का कोई डर नहीं था। आरोपियों ने शव को दफनाकर नींव तैयार करवा ली। ऊपर नल जल योजना की पानी की टंकी बनवा दी। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में ठेकेदार के साथी टूट गए और उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। ठेकेदार अभिषेक पांडेय फरार बताया जा रहा है।
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन