: छत्तीसगढ़ में छुई खदान ढहने से 2 लोगों की मौत: मिट्टी निकालने सुरंग में उतरे थे, खुदाई के दौरान हादसा
उन्हें खोदकर बाहर निकाला गया, दोनों की मौत
हीरामन और शिवा यादव के साथ चूही मिट्टी निकालने गए अन्य युवकों ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। ऊपर की मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। जब तक मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि जहां हादसा हुआ, वहां जमदरा से बड़ी संख्या में लोग चुई मिट्टी निकालते हैं। मौसम साफ होने के बाद लोग प्रतिदिन चुई मिट्टी निकाल रहे थे। इससे नीचे सुरंग बन गई थी।
एक माह पहले सूरजपुर में हुआ था हादसा
एक माह पहले सूरजपुर जिले के गेतरा में चुई मिट्टी निकालते समय 2 महिलाएं और एक बच्ची दब गई थी, जिसमें से 2 को सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन बच्ची फुलकुंवर अंदर दब गई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। संभाग में कई चुई खदानें खतरनाक स्थिति में हैं।
दीवारों की प्लास्टरिंग में होती है मिट्टी का उपयोग
आदिवासी बहुल क्षेत्रों में चुई मिट्टी का उपयोग कच्ची दीवारों की प्लास्टरिंग में होता है। घरों की प्लास्टरिंग के साथ चुई मिट्टी की बिक्री भी होती है। इससे आजीविका का साधन भी है। इससे पहले भी सरगुजा संभाग में चुई मिट्टी की खदानों में दबने से मौत के मामले सामने आ चुके हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन