: पार्टी के बाद बड़ी मां को जिंदा जलाया: भतीजी को डांटती थी, लड़कों के साथ मत घूमो, उन्हें घर मत बुलाओ, इसलिए कर दी हत्या
शव को दूसरे घर के सामने फेंक दिया
डांटने पर प्रभा भड़क गई और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने पर प्रभा विश्वकर्मा ने जलती हुई लकड़ी से भिनसारी के सिर पर वार कर दिया। भिनसारी के बेहोश होने पर प्रभा विश्वकर्मा ने उसकी साड़ी में आग लगा दी।
आग लगने से भिनसारी विश्वकर्मा बुरी तरह जल गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रभा और अमृत ने शव को गांव के ही दूसरे घर के सामने फेंक दिया और वापस आकर सो गए। सुबह महिला का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
आरोपी भतीजा और भतीजी हिरासत में
घटना की सूचना मिलने पर धौरपुर थाना प्रभारी अश्वनी दीवान की टीम मौके पर पहुंची। अंबिकापुर से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। शव को फेंके जाने वाले स्थान से लेकर घटनास्थल तक कपड़ों के जले हुए टुकड़े मिले। घर में जलने की गंध फैली हुई थी। जलने के निशान और खून के धब्बे भी मिले।
घटना के बाद प्रभा विश्वकर्मा फरार हो गई थी, जांच के बाद पुलिस ने राजपुर से प्रभा को हिरासत में ले लिया है। वारदात में मदद करने के आरोप में भतीजे अमृत को भी पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले में धारा 103 (1), 238 (3,4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
वह सांस नहीं ले पाई और उसकी मौत हो गई
एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की साड़ी, गर्म कपड़े और दुपट्टे में आग लग गई थी। इस दौरान महिला को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। इससे उसकी मौत हो गई।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन