: 12वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप: 5 दोस्तों ने वारदात को दिया अंजाम, बेहोश होने पर मरा समझकर छोड़ गए
कैसे हुई गैंगरेप की यह वारदात ?
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के श्रीनगर के एक गांव की 12वीं की छात्रा अपनी सहेलियों के साथ दशहरा कार्यक्रम में पहुंची थी। दशहरा मैदान में रावण दहन के बाद वे सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रही थीं। इस दौरान 9वीं और 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह उनसे मिला। दोनों ने बातचीत की।
स्कूल चौकीदार के बेटे ने किया बच्ची से दुष्कर्म: 5 साल की मासूम से नाबालिग ने की दरिंदगी, पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों के लिए जारी की एडवाइजरी
पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी
इस दौरान छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा। कांता छात्रा के लिए पानी की बोतल लेकर आया। बताया जा रहा है कि कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था। पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी। छात्रा ने अपने दोस्तों से घर चलने को कहा। इसी बीच आरोपी कांता ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा।
घर छोड़ने के बहाने किया गैंगरेप
रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ छात्रा को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर जंगल में ले गया। वहां उसके 5 और साथी पहुंच गए। सभी आरोपियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने छात्रा पर जानलेवा हमला किया। उसे मरा समझकर वे उसे मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
दूसरे दिन परिजनों को मिली छात्रा
परिजनों ने बताया कि जब छात्रा घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच रविवार की सुबह छात्रा किसी तरह खुद को घसीटते हुए जंगल से बाहर आ गई। परिजनों ने उसे पूरे दिन घर पर ही रखा। सोमवार को होश आने पर परिजनों ने घटना की जानकारी रामानुजनगर पुलिस को दी। रामानुजनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
शहडोल में लड़की से चाकू की नोक पर रेप: नर्सिंग छात्रा से भी हुआ था गैंगरेप, क्रिमिनल्स को पुलिस का खौफ नहीं ?
48 घंटे बाद शुरू हुआ इलाज
परिजनों ने बताया कि वे छात्रा को श्रीनगर और फिर सूरजपुर अस्पताल ले गए। पुलिस रिपोर्ट नहीं होने के कारण अस्पतालों में उसका इलाज नहीं हुआ। इसके बाद परिजन छात्रा को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां गंभीर चोट के बाद भी एमएलसी (मेडिको लीगल केस) के बिना छात्रा का इलाज नहीं किया गया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन