: सावधान! टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत: घर आने पर आया बुखार, दंपती का हुआ था पहला बेटा, दो महीने पहले भी हुई थी मौत
बुखार नहीं उतरा, मौत हो गई
बच्चे की मां ने बताया कि, टीकाकरण के कुछ घंटे बाद प्रियांशु को तेज बुखार आया। बच्चे को सिरप देने के बाद भी बुखार नहीं उतरा तो उसने मितानिन से संपर्क कर बुखार नहीं उतरने की जानकारी दी। मितानिन ने सिरप देने की बात कही और ठंडे पानी से सिंकाई करने को कहा।
शीतल ने बताया कि, मितानिन के अनुसार उपचार भी कराया गया लेकिन बच्चे का बुखार कम नहीं हुआ और रविवार सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
सीएमएचओ ने कहा- जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा
सूरजपुर सीएमएचओ डॉ. कपिल पैकरा ने बताया कि, बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। शुक्रवार को गांव में मृत बच्चे के साथ अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया था। टीका लगाए गए बाकी बच्चे स्वस्थ हैं। उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
दो माह पहले सरगुजा में हुई थी मौत
बता दें कि, करीब दो माह पहले सरगुजा जिले के मैनपाट में टीकाकरण के बाद ढाई माह के बच्चे की मौत हो गई थी। टीकाकरण के बाद बच्चे को तेज बुखार आया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की सांस नली में दूध फंसने से मौत होना बताया गया था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन