Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: नक्सलियों ने धारदार हथियार से की 2 ग्रामीणों की हत्या: मुखबिर होने के शक में वारदात, 25 साल में 1800 से ज्यादा हत्याएं

नक्सलियों ने धारदार हथियार से की 2 ग्रामीणों की हत्या: मुखबिर होने के शक में वारदात, 25 साल में 1800 से ज्यादा हत्याएं

Chhattisgarh Sukma Naxalites killed 2 villagers: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने धारदार हथियारों से दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। उन पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप है। मृतकों के नाम पदम पोज्जा और पदम देवेंद्र बताए जा रहे हैं। घटना केरलापाल थाना क्षेत्र के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की है।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि ग्रामीणों से यह सूचना मिली है। जाँच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है। शव बरामद होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जाँच जारी है। राज्य गठन के बाद से अब तक 25 वर्षों में बस्तर के विभिन्न जिलों में 1820 से ज़्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है।

नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके

वहीं, माओवादियों के केरलापाल एरिया कमेटी दरभा डिवीजन ने दोनों ग्रामीणों की हत्या की ज़िम्मेदारी ली है। शव के पास से नक्सली पर्चे मिले हैं जिनमें दोनों पर 2022 से मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है।

बीजापुर में एक युवक की हत्या

इससे पहले, 28 सितंबर को बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। 27 वर्षीय सुरेश कोर्सा मनकेली पटेलपारा में रहता था। गुरुवार देर रात नक्सलियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सुरेश कोर्सा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।

इस साल नक्सलियों ने 9 शिक्षादूतों की हत्या की है

दूसरी ओर, कुछ दिन पहले ही बीजापुर में नक्सलियों ने 2 शिक्षादूतों की हत्या की थी। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में मारे गए। सभी हत्याओं में नक्सलियों ने उन पर मुखबिरी का आरोप लगाया है।

25 सालों में 1820 से ज़्यादा हत्याएं

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से अब तक, यानी पिछले 25 सालों में, नक्सलियों ने बस्तर के विभिन्न ज़िलों में 1820 से ज़्यादा लोगों की हत्याएँ की हैं। इनमें आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। ज़्यादातर हत्याएँ बीजापुर ज़िले में हुई हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन