: अंग्रेजी शराब पीते ही 2 युवक बेहोश, आधे घंटे में मौत: जहरीली शराब की आशंका, इससे पहले भी 10 लोगों की जा चुकी है जान
Chhattisgarh Sakti Dos jóvenes murieron tras beber licor: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सोमवार को शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई। शराब पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। उन्हें सारंगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ आधे घंटे के अंदर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मौत जहरीली शराब पीने से होने की आशंका जताई जा रही है।
मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गाँव का है। जानकारी के अनुसार, मनोज कश्यप और सूरज यादव दोपहर 12 बजे बेहोशी की हालत में मिले। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुँचे परिजन दोनों को तुरंत इलाज के लिए सारंगढ़ के एक अस्पताल ले गए।
डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, लेकिन आधे घंटे के अंदर ही दोनों की साँसें थम गईं। मामले की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी ली।

सारंगढ़ में मामला दर्ज कर शवों को भेजा गया
सारंगढ़ पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी बिर्रा थाने को स्थानांतरित कर दी गई है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। हालाँकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवकों ने शराब कहाँ से खरीदी थी।
सारंगढ़ थाना प्रभारी कामिल हक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। लेकिन अभी प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
पहले भी हो चुकी हैं मौतें
पिछले एक साल की बात करें तो बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत हो गई। जांजगीर-चांपा में 2 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि कोरबा में 3 लोगों की मौत हो गई।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन