: रायपुर में टीचर्स ने सड़कों पर दंडवत होकर निकाली यात्रा: बर्खास्त B.Ed शिक्षकों के समर्थन में उतरी प्रियंका गांधी, कहा- भाजपा ने अंधकार में धकेला
सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने कहा- परिवारों के भविष्य पर गंभीर संकट
सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक असमंजस और अनिश्चितता से गुजर रहे हैं। वर्ष 2023 में लोक शिक्षण संचालनालय के विज्ञापन (दिनांक 4 मई 2023) के तहत सहायक शिक्षक के पद पर हमारा चयन हुआ था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद 30 दिसंबर 2024 से सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
CG में कौन सुनेगा B.Ed शिक्षकों की गुहार ? शिक्षकों ने निकाली NCTE की शवयात्रा, कहा- इनके नियमों से हुई थी भर्ती, अब निकाल दिया गया
इससे करीब 2,897 सहायक शिक्षकों और उनके परिवारों का भविष्य गंभीर खतरे में पड़ गया है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि क्या यही हमारा सम्मान है? हमने कठिन परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्र से मेहनत करके मुख्यधारा से जुड़कर यह सेवा पाई है, लेकिन आज हम सड़क पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
रविवार को निकाली गई थी दंडवत यात्रा
रविवार देर रात आदिवासी महिला शिक्षिकाओं और सहायक शिक्षिकाओं ने सड़कों पर 5 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा निकाली। यह यात्रा रायपुर के माना चौक से शुरू हुई और शदाणी दरबार तक सड़कों पर लेटकर समाप्त हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दंडवत यात्रा सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए निकाली गई है।
टूटा धरना स्थल पर धरना दे रहे शिक्षक
गौरतलब है कि नौकरी की सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षक 14 दिसंबर को अंबिकापुर से अनुनय यात्रा निकालकर रायपुर पहुंचे थे और 19 दिसंबर से नवा रायपुर के टूटा धरना स्थल पर धरना दे रहे हैं।
सरकार ने समिति बनाई, लेकिन कोई निर्णय नहीं
बीएड सहायक शिक्षकों ने कहा कि बर्खास्त शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार ने समिति जरूर बनाई है, लेकिन यह समिति कब तक निर्णय लेगी। इसके लिए कोई तिथि तय नहीं की गई है। पिछले एक महीने से हम शिक्षकों का सामूहिक मुंडन, जल सत्याग्रह, गौ सेवा और एनसीटीई की शव यात्रा जैसे विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचा चुके हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन