: PCC चीफ दीपक बैज का iPhone चोरी: NSUI की बैठक के बाद राजीव भवन में वारदात, बैज ने बताए फोन में क्या-क्या था ?
Chhattisgarh Raipur NSUI meeting Rajiv Bhawan Deepak Baij iPhone stolen: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की छत्तीसगढ़ राज्य कार्यकारिणी की रविवार को राजीव भवन रायपुर में बैठक हुई। इस मीटिंग से बाहर आते ही भवन में ही पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का I-Phone चोरी हो गया। खम्हारडीह थाना प्रभारी और साइबर की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
दीपक बैज ने कहा कि, मीटिंग के बाद मेरा फोन कहीं खो गया है। या उसे मैंने कहां रखा है यह याद नहीं है। फोन में ज्यादा कुछ इंपॉर्टेंट चीज नहीं थी, लेकिन गांव से लेकर दिल्ली तक बहुत सारे कांटेक्ट नंबर थे। बस उसी की चिंता है, क्योंकि अब नए सिरे से फिर कांटेक्ट जोड़ना पड़ेगा। उसमें मेरे लोकसभा और कार्यक्रमों के फोटो वीडियो भी थे।
उन्होंने कहा कि, हो सकता है यह फोन किसी के हाथ में लग गया हो, इसलिए उसे बंद चालू किया जा रहा है। बैज ने कहा कि, राजीव भवन नहीं बल्कि पूरा प्रदेश ही सुरक्षित नहीं है। हमारे कार्यकर्ताओं में सलेक्टेड लोग आए थे। उन्होंने ऐसा नहीं किया है। हो सकता है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति भीड़ में घुस गया हो उसने ऐसा किया हो।

मीटिंग में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
दरअसल, इस बैठक में NSUI की आगामी रणनीति, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित होने जा रही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की "किसान-जवान-संविधान जनसभा" को लेकर चर्चा की गई।
अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को शामिल करें
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने NSUI के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 7 जुलाई को आयोजित होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए ज़िला स्तर से लेकर विश्वविद्यालय तक संगठन को सक्रिय करें और अधिक से अधिक संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।
आगामी आंदोलनों को लेकर भी चर्चा की
इस कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने छात्रों से कहा कि, वे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए मजबूती से खड़े रहें और संविधान बचाने की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाएं। बैठक में आगामी महीनों में छात्र आंदोलनों और विश्वविद्यालय परिसरों में NSUI की सक्रियता बढ़ाने की भी रणनीति तय की गई।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन