Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: मारपीट करने वाली गर्ल्स ग्रुप चला रही थी सेक्स रैकेट: फोन में 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क मिला, सौदेबाजी-अश्लील वीडियो और फोटो भी, 5 गिरफ्तार

मारपीट करने वाली गर्ल्स ग्रुप चला रही थी सेक्स रैकेट: फोन में 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क मिला, सौदेबाजी-अश्लील वीडियो और फोटो भी, 5 गिरफ्तार

Chhattisgarh Raipur Girls Group Fighting Sex Racket Disclosure: छत्तीसगढ़ के रायपुर के महादेव घाट इलाके में 4 जून की रात एक बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान कुछ लड़कियों और लड़कों के बीच झगड़ा हो गया था. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब डीडी नगर पुलिस की जांच में लड़कियों का कनेक्शन सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ मिला है. लड़कियों के मोबाइल फोन की जांच में 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क मिला है, जो देह व्यापार में लिप्त हैं. उन लड़कियों की सौदेबाजी की चैट के साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो भी मिले हैं.

पुलिस के मुताबिक ये लड़कियां प्रदेश के अलग-अलग शहरों की हैं और अक्सर पार्टियों के लिए रायपुर आती हैं. रायपुर समेत कई जिलों में होती थी सप्लाई रविवार को पुलिस ने रैकेट में शामिल 5 लड़कियों और महिलाओं को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि रायपुर के अलावा दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर से लेकर बस्तर तक लड़कियों का रैकेट चल रहा था. इसमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियां भी शामिल हैं.

दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज

सीएसपी राजेश देवांगन का कहना है कि, लड़कियों की शिकायत पर गुरुवार को दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद दूसरा पक्ष सामने आया। उन्होंने मोबाइल में वीडियो दिखाया। फिर उनकी शिकायत पर लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दो लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उनके मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया। लड़कियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

शादी समारोह की आड़ में रैकेट चला रही लड़कियां

मोबाइल की जांच में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। लड़कियां शादी समारोह की आड़ में रैकेट चला रही हैं। वे फार्म हाउस और पब पार्टियों के लिए भी लड़कियों को बुलाती हैं। तीन लड़कियों के मोबाइल की जांच में 250 से अधिक लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। चैट में उनके बीच सौदेबाजी का सुराग भी मिला है।

दूसरे राज्यों से भी बुलाई जाती हैं लड़कियां

पुलिस जांच में पता चला है कि दूसरे राज्यों से भी 10-10 हजार रुपये में लड़कियां बुलाई जाती हैं। उन लड़कियों को आने-जाने और रहने की पूरी सुविधा दी जाती है। लड़कियों ने बाहरी कॉलोनियों में फ्लैट किराए पर ले रखे हैं। यहां इन लड़कियों को ठहराया जाता है। वहां से लड़कियों को लेने के लिए गाड़ियां आती हैं, जिसमें बैठकर वे पार्टी स्थल तक पहुंचती हैं। कई बड़े कारोबारी भी इन लड़कियों के संपर्क में हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन