: राजधानी में प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या: प्रेमी ने हाथ काटकर तालाब में छलांग लगाई, मोमोज रेस्टोरेंट शुरू हुई थी प्रेम कहानी
मोमोज रेस्टोरेंट में हुई थी दोनों की मुलाकात
बताया जा रहा है कि युवक का नाम लोकेश्वर तारक है। लड़का और लड़की दोनों मरीन ड्राइव के पास मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट में काम करते थे। मोमोज रेस्टोरेंट में ही दोनों की मुलाकात हुई थी काम के दौरान लोकेश्वर और लड़की एक दूसरे से प्यार करने लगे। हालांकि, लोकेश्वर रेस्टोरेंट से काम छोड़ चुका था। इसके बाद लोकेश्वर ने सोमवार को लड़की को मिलने के लिए बुलाया।
हत्या के शक में भीड़ ने उपसरपंच को जिंदा जलाया: बवाल के बीच एसपी समेत 8 पुलिसकर्मी जख्मी, जानिए क्या है पूरा मामला
पेट और हाथ पर किया वार
इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पेट और हाथ पर किया वार विवाद के बाद लोकेश्वर ने दिनदहाड़े लड़की के पेट और हाथ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घायल अवस्था में युवती चीखने चिल्लाने लगी। इसी बीच वहां टहल रहे लोगों ने डायल-112 पर फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल भिजवाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सिरफिरे आशिक ने हमले के बाद तालाब में छलांग लगा दी
युवती पर हमला करने के बाद युवक ने अपना हाथ काट लिया और तालाब में कूद गया। वह तालाब के बीचों बीच लगी फव्वारा मशीन के ऊपर बैठ गया। उसे बाहर आने के लिए कहा गया, लेकिन वह काफी देर तक बाहर नहीं आया। फिर पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से युवक को बाहर निकाला।
फिलहाल आरोपी को भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती की मौत हो जाने के कारण उसकी भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इलाज के बाद आरोपी से पूछताछ कर मामले का खुलासा कर सकती है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन