: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने युवक को चाकू घोंपा: राजधानी में व्हाइट हाउस के सामने गार्डन में हमला, मारने की थी साजिश, गुंडे भी बुलाए थे
सफान के साथ रजिक भी पहुंच गया। शाम के करीब 6:30 बज रहे थे। गार्डन में पहुंचते ही प्रेमिका और प्रेमी दोनों मिलकर सफान से पुरानी बातों को लेकर बहस करने लगे। फिर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर मारा थप्पड़
जानकारी के अनुसार, जब सफान ने गाली देने से मना किया तो विक्की राजपूत ने उसे दो-तीन थप्पड़ मारे, जिसके बाद सफान वहां से जाने लगा तो उन्होंने उसे रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया। जब सफान ने गुस्से में उन पर हाथ उठाया तो वहां पहले से मौजूद करीब एक दर्जन लड़के वहां जमा हो गए।
विक्की ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू सफान की पीठ और पसलियों में लगा, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। इस घटना के बाद गार्डन में भगदड़ मच गई। शाम के समय लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ गार्डन में आते हैं। हंगामा शुरू होते ही वहां टहल रहे लोग भी गार्डन से भागने लगे।
पहले से बनाई थी योजना
घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी लड़का और लड़की ने मिलकर सफान की हत्या की पहले से योजना बनाई थी। उन्होंने पहले से ही गार्डन में करीब एक दर्जन गुंडों को बुला रखा था। इसके अलावा विक्की ने अपने पास चाकू भी रखा था, जिससे उसने हमला किया।
इस घटना में विक्की की गर्लफ्रेंड ने भी उसका साथ दिया। इस घटना के बाद सफान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक युवक हिरासत में, अन्य फरार
बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी विक्की राजपूत को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा करीब 8 से 9 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन