: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी: रायपुर के वकील के फोन से मांगी गई फिरौती, जानिए क्या है पूरा मामला
मुंबई से तीन अधिकारी रायपुर पहुंचे
मुंबई पुलिस के तीन अधिकारी रायपुर पहुंचे। बुधवार रात वे रायपुर के एक होटल में ठहरे थे। सुबह-सुबह पंडरी इलाके में मोबाइल सिम की लोकेशन चेक करने के बाद वे युवक के घर गए। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को नोटिस दिया है। उसे मुंबई बुलाया गया है। मामले की जांच मुंबई की बांद्रा पुलिस कर रही है। फिलहाल रायपुर आए तीनों पुलिस अधिकारी मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
Salman Khan को जान से मारने की धमकी: Mumbai Traffic Police को मिला मैसेज, जानिए कितने करोड़ की मांगी फिरौती
14 नवंबर को बांद्रा थाने में बुलाया गया
फैजान खान ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने उससे करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में सिम और धमकी भरे कॉल से जुड़ी जानकारी मांगी गई। इसके बाद 14 नवंबर को पूछताछ के लिए थाने में पेश होने का नोटिस दिया गया है। वह बांद्रा थाने में पेश होगा और जांच में पूरा सहयोग करेगा।
क्या है पूरा मामला?
डीसीपी के मुताबिक, बांद्रा थाने में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था, जिसमें कॉलर ने धमकी देते हुए कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को जान से मार दूंगा। कॉलर ने कहा कि अगर उसे 50 लाख नहीं दिए तो वह उन्हें जान से मार देगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।
छत्तीसगढ़ में कबीरपंथ आश्रम पर हमला: गुरु प्रकाशमुनि के बेटे को जान से मारने की धमकी, आधी रात दामाखेड़ा पहुंचे गृहमंत्री, जानिए कैसे हुआ बवाल ?
आरोपी की गिरफ्तारी पर रायपुर पुलिस ने क्या कहा?
सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में रायपुर पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने खुद कॉल किया या किसी और से करवाया, यह जांच का विषय है।
2 नवंबर को खोया मोबाइल
पुलिस ने बताया कि फैजान खान पेशे से वकील है। उसने 2 नवंबर को खम्हारडीह थाने में अपना मोबाइल फोन खो जाने की शिकायत की थी। मोबाइल फोन खो जाने के ठीक 3 दिन बाद यानी 5 नवंबर को बांद्रा थाने के नंबर पर कॉल किया गया।
आरोपी के खिलाफ बांद्रा थाने में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 308 (4), 351 (3) (4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन