: कार ने महिला को कुचला, मौत VIDEO: मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाएं, कार की टक्कर से 20 फीट दूर गिरी
वे सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक कर रही थीं
थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। महिलाएं तेलीबांधा क्षेत्र की गली नंबर 5 में किराए से रहती हैं। वहीं, आरोपी साजा में एक शादी समारोह से लौट रहा था। इस दौरान वह अटल एक्सप्रेसवे से उतरकर मरीन ड्राइव की ओर बढ़ गया।
महिलाएं भी तेलीबांधा थाने से मरीन ड्राइव की ओर घर जा रही थीं। इसी दौरान तेलीबांधा पुल के पास तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान पीछे से एक सफेद रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
सिर फटने से मौत
प्रिया साहू (30 साहू), रिया बंजारे और ललिता साहू साथ में थीं। कार की टक्कर लगते ही प्रिया उछलकर दूर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही उसका सिर फट गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। इसके अलावा रिया बंजारे के सिर में भी गंभीर चोटें आईं। ललिता साहू के पैर और शरीर पर चोटें हैं।
आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंस भी नहीं था
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ घंटों की तलाश के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम अमित सिंह चौहान है जो रायपुर में रहता है। आरोपी के पास लाइसेंस भी नहीं था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन