: 'समय से पहले, किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ भी नहीं मिलता': इस्तीफे के बाद भावुक हुए बृजमोहन अग्रवाल, कहा- मोहन जनता के लिए वैसे ही काम करता रहेगा
उनका मोहन उनके लिए वैसे ही काम करता रहेगा
बृजमोहन ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि उनका मोहन उनके लिए इसी तरह काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि इन 35 वर्षों में विधानसभा में कार्य करते हुए मेरे व्यवहार, मेरे काम या मेरे कृत्य से यदि किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा मांगता हूं और नई पारी की शुरुआत के लिए सभी के प्यार, आशीर्वाद और स्नेह की अपेक्षा करता हूं। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में मैं जो काम करने जा रहा हूं, उसके लिए सभी की शुभकामनाओं की अपेक्षा करता हूं।
बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा: फिलहाल मंत्री बने रहेंगे, शिव डहरिया ने कांग्रेस में आने का दिया ऑफर
मुझे कोई पछतावा नहीं
बृजमोहन ने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। क्योंकि भाजपा ने मुझे आठ बार विधायक बनाया। रायपुर की जनता ने मुझे आठ बार जिताया। आठवीं बार मैंने छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा वोटों से जिताकर विधायक बनाया। वहीं लोकसभा में सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर देश के टॉप टेन में स्थान दिलाया। जनता का प्यार, स्नेह, आशीर्वाद, स्नेह और लगाव मुझे ऐसे ही मिलता रहे।
छत्तीसगढ़ में BJP विधायक के भतीजे को पीटा: पुलिस वर्दी में थे मारने वाले, ड्राइवर-कर्मचारी से मारपीट, कार में तोड़फोड़ की
बृजमोहन ने सचिव को भेजी ट्रांसफर फाइल
बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा देकर सांसद पद बरकरार रखने का निर्णय लिया है। वे शिक्षा मंत्री के पद पर काम करते रहेंगे। इसीलिए उन्होंने हाल ही में शिक्षा विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों के तबादले की फाइल सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी को भेजी है। तबादला सूची में प्राचार्यों और व्याख्याताओं समेत हर स्तर के कर्मचारियों के नाम हैं। यह फाइल पिछले सप्ताह भेजी गई थी। माना जा रहा है कि इसे मंजूरी के लिए सीएम विष्णुदेव साय के पास भेजा जा सकता है। चुनाव आचार संहिता लगने के कारण यह तबादला सूची अटकी हुई थी। विधायक पद छोड़कर मंत्री बनने वाले वे संभवतः पहले सांसद हो सकते हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन