: अफेयर के शक में नाबालिग ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला: रायपुर में प्राइवेट पार्ट में चम्मच डाला, प्रेमी बोला- वो मुझे और अपने पति को धोखा दे रही थी
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 23 मार्च को धरसीवा क्षेत्र के मोहदी गांव के खेत में सरिता यादव का शव मिला था। महिला के गले, गुप्तांग, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। जांच के बाद पता चला कि 22 मार्च को विधानसभा थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है।
पुलिस जांच में पता चला कि ममता का 17 वर्षीय नाबालिग से प्रेम प्रसंग था, लेकिन पिछले कई दिनों से उसने नाबालिग से बात करना बंद कर दिया था। नाबालिग से विवाद भी हुआ था। इसके बाद पुलिस का नाबालिग पर हत्या का शक गहरा गया। आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।
बातचीत के बहाने बुलाया और बाइक पर बिठाकर ले गया
सीएसपी पूर्णिमा लांबा ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 20 मार्च को अपनी शादीशुदा प्रेमिका को बात करने के बहाने बुलाया था, फिर उसे बाइक पर बिठाकर अपने दोस्त समीर निषाद के साथ धरसींवा क्षेत्र के मोहदी गांव ले गया।
इस दौरान उसने चम्मच से महिला की गर्दन पर वार किया। महिला जब घायल होकर जमीन पर गिर गई तो आरोपी ने शरीर के कई हिस्सों पर वार किया, जिससे महिला की मौत हो गई। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने दुष्कर्म के बाद हत्या दिखाने की साजिश रची।
साले ने 15 लाख देकर कराई कारोबारी की हत्या: डिलीट मैसेज से मिला सुराग, जानिए सुपारी किलर की वजह
महिला की हत्या कर अर्धनग्न कर दिया
नाबालिग ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया, जिससे खून बहने लगा। इसके अलावा महिला के कपड़े भी उतारकर फेंक दिए। महिला को अर्धनग्न कर दिया, ताकि पुलिस को लगे कि किसी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक महिला के 2 बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 5 और 7 साल है। महिला अपने पति के साथ मायके में रहती थी। पुलिस ने नाबालिग, उसके दोस्त समीर निषाद (19) और कोमल धीवर (19) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 2 आरोपियों को जेल और मुख्य आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन