: 9 करोड़ की 928 किलो चांदी जब्त: दिल्ली की फ्लाइट से पहुंची रायपुर, नहीं मिले वैध दस्तावेज, GST चोरी की आशंका
51 कार्टन में थी चांदी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में सनी कुमार सिंह नाम का व्यक्ति सवार था। कार में 51 कार्टन थे। सनी के पास चांदी से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके बाद पुलिस ने सनी के कब्जे से चांदी की सिल्लियां जब्त कर लीं।
जीएसटी चोरी का शक जताया जा रहा है> हालांकि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि सनी चांदी की सिल्लियां शहर में किसके पास ले जा रहा था। आरोपी सनी की मदद से पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। संदेह है कि चांदी के सिल्लियां शहर के एक चांदी व्यापारी के जीएसटी बचाने के लिए अवैध रूप से लाई गई थीं।
इसे एयरपोर्ट से शहर लाया जा रहा था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सनी सिंह से पूछताछ की गई है। उसके अनुसार चांदी के सिल्लियां दिल्ली से फ्लाइट के जरिए यहां आई थीं। रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद माल को छोटे हाथी से शहर लाया जा रहा था।
जीएसटी टीम करेगी जांच
इस मामले में जीएसटी विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्होंने बताया कि माल जब्त कर लिया गया है। अब टीम मामले की जांच करेगी। दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन