Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: हनुमान मंदिर तोड़े जाने पर बवाल: हिंदू संगठन ने चर्च का क्रॉस तोड़ा, भगवा गमछा को झंडा बनाकर लगाया, सरपंच बोला- जिसने बनाया उसी ने तोड़ा

हनुमान मंदिर तोड़े जाने पर बवाल: हिंदू संगठन ने चर्च का क्रॉस तोड़ा, भगवा गमछा को झंडा बनाकर लगाया, सरपंच बोला- जिसने बनाया उसी ने तोड़ा

Chhattisgarh Raigarh Ruckus over demolition of Hanuman temple, VIDEO: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित करने के लिए बने मंदिर को तोड़ दिया गया है। नाराज हिन्दू संगठन के लोगों ने क्रिश्चियन समाज पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। इसके बाद विरोध में हिंदू संगठन ने चर्च के क्रॉस को तोड़ दिया। चर्च के ऊपर भगवा गमछे को झंडा बनाकर लगा दिया। जिससे तनाव की स्थिति बन गई है।

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो समझाइश के दौरान हिन्दू संगठन के लोगों के बीच झड़प हो गई। वहीं, सरपंच का कहना है कि, जिसने मंदिर बनाया, वो पहले हिंदू था, अब ईसाई धर्म अपना लिया है। इसलिए उसी ने मंदिर को तोड़ा है। फिलहाल, पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है। घटना जूटमिल थाना इलाके की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, भाटनपाली गांव में बुधवार की सुबह ग्रामीणों को गांव में बना हनुमान मंदिर टूटा मिला। जैसे ही इसकी खबर गांव फैली, तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस मामले की सूचना पुलिस और हिन्दू सगंठन को भी दी गई। जिस पर हिन्दू संगठन के लोगों घटना स्थल पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

एसडीएम ने चर्च को पट्टे, तो पटवारी ने रोहित शाह की बताई जमीन

बताया जा रहा है कि, मंदिर के ठीक सामने एक चर्च है। इसलिए हिंदू संगठन ने उन्हीं पर मंदिर को नुकसान पहुंचाने आरोप लगाया। इस दौरान एसडीएम मौके पर आए, तो एसडीएम ने बताया कि, पट्टे की जमीन पर चर्च बना है। जबकि पटवारी ने बताया कि, जिस जमीन पर चर्च है, वो किसी रोहित शाह की जमीन है।

चर्च में लगे क्रॉस को तोड़ा

जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने हंगामा करते हुए चर्च में लगे क्रॉस को तोड़ दिया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस और हिन्दू संगठन के लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस सभी को समझाइश देने में लगी है।

जिसने मंदिर बनाया, उसी ने तोड़ा- सरपंच

इधर, सरपंच जसकेतन झरिया का कहना है कि, इस मंदिर को निर्मल सारथी ने तब बनवाया गया था, जब वह हिंदू धर्म में था। तबीयत खराब रहने के कारण निर्मल ने धर्म परिवर्तन किया। चंगाई सभा में जाने के बाद ईसाई धर्म अपना लिया। अब उसने खुद ही जेसीबी से मंदिर तोड़ दिया है। पुलिस ने उसे अपने साथ ले गई है।

चर्च में बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा

विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि हमें गांववालों से सूचना मिली कि JCB से मंदिर को तोड़ा जा रहा है। यहां पहुंचे तो मंदिर तोड़ने को लेकर गांव के लोगों में गुस्सा था। मंदिर के पास में ही अवैध चर्च है। चर्च वालों ने ही मंदिर को तोड़ा है।

मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हुई है- पुलिस

इस मामले में सीएसपी आकाश शुक्ला ने बताया कि, हनुमान जी के लिए बने मंदिर में प्रतिमा नहीं है। अभी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है। फिलहाल, सभी को समझाइश देते हुए शांत कराया जा रहा है। मामले में आगे जांच भी की जा रही है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन