: अफेयर में पड़ोसी ने मां-बेटी को मार डाला: बॉयफ्रेंड से बार-बार मांग रही थी पैसे, परेशान होकर वारदात को दिया अंजाम
बार-बार पैसे मांगने से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। देर रात छत के रास्ते घर में घुसा शुभम ने सबसे पहले पूर्णिमा की हत्या की साजिश रची। वह सोमवार देर रात छत के रास्ते घर में घुसा। पहले उसने लड़की के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार किया, लेकिन उसी समय उसकी मां उर्मिला जाग गई, तो शुभम ने उस पर भी हमला कर दिया। बाद में उसने उसके सिर पर भी बैट से वार किया।
दोनों के शव छिपाए और भाग गया
सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने दोनों के शव छिपाए और एक निर्माणाधीन मकान में भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रेन से रायपुर भाग गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।
अब जानिए क्या है पूरा मामला?
मंगलवार को पुसौर गांव में मां-बेटी के शव उनके घर के बरामदे में पड़े मिले। दोनों के सिर में गंभीर चोट थी। आसपास रहने वाले लोगों ने थाने को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। घटना थाने से 200 मीटर की दूरी पर हुई।
घटनास्थल से एक बल्ला भी बरामद हुआ
जानकारी के अनुसार मृतका अपनी दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी कल्पना सांवरा (18) अपने डांस ग्रुप के साथ कलमी गांव में डांस कॉम्पिटिशन के लिए गई थी। मंगलवार सुबह 6 बजे जब वह घर पहुंची तो उसने दोनों के शव देखे।
एसपी दिव्यांग पटेल के अनुसार हत्या सोमवार रात को की गई। मां-बेटी के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल से एक बल्ला बरामद हुआ है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन