Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: भाजपा पार्षद के बेटे ने 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म: बच्ची को सुनसान मकान में ले गया, रोते हुए माता-पिता को बताई कहानी

भाजपा पार्षद के बेटे ने 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म: बच्ची को सुनसान मकान में ले गया, रोते हुए माता-पिता को बताई कहानी

Chhattisgarh Raigarh BJP councillor son raped a girl: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा की महिला पार्षद के बेटे ने 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाली बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान मकान में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया नगर पालिका की महिला पार्षद के आरोपी बेटे का नाम तेंदुलकर सहिस (24) है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है।

अब जानिए इसका खुलासा कैसे हुआ?

दरअसल, घटना 18 अप्रैल 2025 की शाम की है। 7 साल की मासूम शाम को रोते हुए अपने घर पहुंची। बच्ची डरी हुई थी। इससे परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने बच्ची को शांत कराया, फिर उससे रोने का कारण पूछा।

बच्ची ने रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला तेंदुलकर सहिस उसे घर से भगाकर ले गया था। वह तेंदुलकर को पहले से जानती थी, जिसके चलते वह उसके साथ चली गई। तेंदुलकर उसे वहां ले गया और गंदी हरकत की। लड़की की आपबीती सुनकर परिवार के लोग सदमे में आ गए।

परिवार के अनुसार वे 18 अप्रैल 2025 की शाम को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचते, लेकिन समाज में बदनामी के कारण हम चुप रहे, लेकिन तेंदुलकर की घिनौनी हरकत हमारी आंखों के सामने आ गई, जिसके बाद मंगलवार 17 जून को खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता का बयान लिया। बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी तेंदुलकर सहिस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

मामले की जांच जारी-एसडीओपी

मामले में खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि घटना अप्रैल माह की है। मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और 6-सीएचएल, 65 (2)- बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। महिला पुलिस कर्मियों ने पीड़िता का बयान लिया।

उन्होंने बताया कि बयान के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी। तेंदुलकर सहिस को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

10 में से 9 मामलों में आरोपी परिचित हैं

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग से दुष्कर्म हो रहा है। दुष्कर्म के 10 में से 9 मामलों में आरोपी रिश्तेदार, परिचित या करीबी ही निकले हैं। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत 5 जिले लड़कियों के लिए असुरक्षित हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन