: दहेज में AC और बाइक नहीं मिलने पर दिया ट्रिपल तलाक: पेंड्रा में कम दहेज लाई हो कहकर पत्नी को पीटा, घर से भी निकाला
2023 में हुई थी स्वालेहा बेगम की शादी
पीड़िता स्वालेहा बेगम ने बताया कि वह गौरेला के टिकरकला वार्ड 12 की निवासी है। उसकी शादी 14 मई 2023 को बलौदाबाजार के शेख जुनैद से हुई थी। उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज में कूलर, फ्रिज, अलमारी, वॉशिंग मशीन, सोफा और ड्रेसिंग टेबल दिया था।
पत्नी को 3 तलाक देकर साली संग भागा जीजा: Triple Talaq पीड़िता बोली-छोटी बहन को ले गया, LOVE मैरिज की, अब मुझे घर से निकाला
दहेज कम लाने की बात कहकर प्रताड़ित किया
महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही पति दहेज कम लाने की बात कहकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी बीच 15 सितंबर 2024 को पति ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
तलाक के बाद मायके में रह रही स्वालेहा
स्वलेहा ने बताया कि घर से निकाले जाने के बाद उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह अपने माता-पिता के घर आ गई। मैं बहुत परेशान हूं, डरी हुई हूं। मैंने यह सोचकर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई कि रिश्ता चल रहा है, लेकिन पति ने अब तक पूछताछ नहीं की। इसके बाद मैंने एफआईआर दर्ज कराई है।
वहीं, तलाक और मारपीट मामले में एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि गौरेला थाने में आरोपी पति शेख जुनैद के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के आरोपों की पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
क्या है तीन तलाक कानून?
मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक अगस्त 2019 में लोकसभा और राज्यसभा दोनों से पारित होने के बाद कानून बन गया। इसके तहत किए गए प्रमुख प्रावधान हैं-
तीन तलाक यानी तलाक-ए-बिद्दत को अमान्य घोषित कर दिया गया है।
पुलिस बिना वारंट के आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।
तीन साल तक की सजा का प्रावधान।
मजिस्ट्रेट आरोपी को जमानत दे सकता है, लेकिन पीड़ित महिला का पक्ष सुनने के बाद ही जमानत दी जाएगी।
पीड़ित महिला अपने पति से गुजारा भत्ता मांग सकती है।
मजिस्ट्रेट इसकी राशि तय करेगा।
पीड़ित महिला नाबालिग बच्चों को अपने पास रख सकती है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन