: PM मोदी की सभा में जा रहे 2 लोगों की मौत: महिला को रौंदते हुए पलटी, फिर नदी में गिरी BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो
ड्राइवर और महिला की मौत
पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी और एक महिला शामिल हैं। इनमें 4 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी मनेंद्रगढ़-बैकुंठपुर से बिलासपुर के मोहभट्टा जा रहे थे।
कार ने ट्रक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौत: शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लौटते समय हादसा
दीवार नहीं होने से होते हैं हादसे- ग्रामीण
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में संकरी पुलिया और मोड़ है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुल पर सुरक्षा दीवार नहीं होने से वाहनों के नदी में गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद यातायात प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रशासन ने दिए समुचित व्यवस्था के निर्देश
जिला कलेक्टर लीना मंडावी, एसडीएम अमित बेक और एसडीओपी निकिता तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी लेकर इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
पहले भी हो चुकी है घटना
जानकारी के अनुसार इससे पहले भी वर्ष 2023 में बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने मनेन्द्रगढ़ से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार का करियाम केंदा घाटी में एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे।
घायलों के नाम
1. राम सकल आयाम पता ताराबाहरा (पंचायत)
2. भुनेश श्रीवास्तव पता ताराबाहरा
3. सुनील साहू पता ताराबाहरा
गंभीर रूप से घायल
1. राकेश यादव, ताराबाहरा
2. शिव प्रसाद चेरवा पता ताराबाहरा (पूर्व सरपंच)
3. राम प्रसाद सूर्यवंशी पता ताराबाहरा (सरपंच)
4. धीरासाई पिता बैरागी पता ताराबाहरा (पंचायत)
5. तीरथ प्रसाद पता ताराबाहरा
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन