: सरेंडर करने पर नक्सलियों को मिलेंगे 10 हजार: प्लॉट और मकान भी, जितना इनाम घोषित, वो भी उन्हें मिलेगा
शर्मा ने कहा- किसी ने मुझसे कहा, नक्सली होना अच्छा है
नई नीतियों को बेहतर बताते हुए विजय शर्मा ने रविवार को सुविधाएं गिनाते हुए कहा- ये फायदे सुनकर एक वरिष्ठ पत्रकार ने मुझसे कहा कि ऐसी स्थिति में नक्सली होना अच्छा है। यह कहते हुए गृह मंत्री मुस्कुरा दिए। गांव में क्या बनेगा, यह मांझी तय करेंगे
मांझी तय करेंगे गांव में क्या बनेगा
गृहमंत्री ने कहा कि हम पंचायती राज के जरिए बस्तर के विकास के लिए काम करने जा रहे हैं। गांवों के मांझियों (बस्तर के अंदरूनी इलाकों के जनप्रतिनिधियों) की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की जा रही थी, इसलिए अब बस्तर के जिला पंचायत के सभागार में मांझियों की बैठक होगी। ये बैठकें जिलेवार होंगी और मांझी बताएंगे कि उन्हें क्या निर्माण कार्य कराना है। इन सभी आयामों को मिलाकर समाज को एक नया समाधान देने की कोशिश है। नक्सल नीति से जुड़े गृहमंत्री के कुछ अहम बिंदु-- हम कई आयामों में काम कर रहे हैं। हम यह भी कर रहे हैं कि सरेंडर बढ़े, लोग नक्सलवाद की ओर न जाएं।
- अब बस्तर के पांच जिलों में ऐसे भवन बनकर तैयार हैं, जहां सरेंडर करने वाले नक्सलियों को रखा जाएगा।
- इन भवनों में उनका कौशल विकास किया जाएगा। उनके रहने-खाने की 3 साल की व्यवस्था होगी।
- वे जो हथियार लाएंगे, उसके लिए घोषित राशि भी उन्हें दी जाएगी।
- उन्हें प्लॉट दिया जाएगा, प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा।
- यह नीति इस उद्देश्य से बनाई गई है कि लोग मुख्यधारा में आएं। सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती।
- आईईडी ब्लास्ट और बंदूक की नोक पर गांवों की प्रगति को रोकना हम कब तक बर्दाश्त कर सकते हैं।
- नक्सली घटनाओं से प्रभावित और पीड़ित लोगों के लिए केंद्र और राज्य दोनों की ओर से अलग से योजना बनाई गई है।
- बस्तर के युवाओं को नियमित रूप से रायपुर लाया जाएगा, उनकी शिक्षा और खेलकूद के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन