: क्या Raipur में BJP बंटवा रही शराब ? कांग्रेस ने कहा- वार्ड में नोट बांटे गए, 10 रुपए दिखाने पर मिल रही बोतल, जानिए क्या बोली भाजपा ?
Chhattisgarh Municipal Corporation Election Raipur Election: कांग्रेस का आरोप है कि रायपुर में एजाज ढेबर के वार्ड में भाजपा शराब बांट रही है। 10 रुपए के नोट भी बांटे गए। दुकान में दिखाने और सीरियल नंबर मैच होने पर शराब दी जा रही है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है।
इस पर भाजपा का कहना है कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह चुनाव के दौरान झूठ बोलती है, फर्जी वीडियो बनाती है और अपने आधिकारिक आईडी से पोस्ट करती है। पूर्व मुख्यमंत्री फर्जी सीडी लहराने के आरोप में जमानत पर बाहर हैं।
क्या है पूरा मामला
कांग्रेस के पूर्व महापौर एजाज ढेबर भगवती चरण शुक्ल वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। ढेबर समर्थक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी भगवती चरण शुक्ल वार्ड में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांटने के लिए नोट दे रही है।
10 रुपए के नोट से मिल रही है शराब- कांग्रेस
कांग्रेस का आरोप है कि 10 रुपए के इस नोट का इस्तेमाल कोड सिस्टम के तौर पर किया जा रहा है। लोगों को सबसे पहले 10 रुपए का नोट दिया जा रहा है। जिसका सीरियल नंबर शराब दुकान में बैठे व्यक्ति के पास पहले से ही है। नोट के सीरियल नंबर का मिलान करने के बाद नोट लाने वाले को शराब की बोतल दी जा रही है।
इस पर भाजपा ने क्या कहा?
भाजपा मीडिया विभाग प्रमुख अमित चिमनानी ने कहा कि, रायपुर में 15 साल तक कांग्रेस की मेयर रही। बताने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। कांग्रेस लगातार 3 चुनाव हार चुकी है।
'गरीबी में आटा गीला' वाली कहावत तब चरितार्थ हुई जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा में कांग्रेस के एक बड़े नेता के घर से 500 बोतल शराब पकड़ी गई।
अब हर तरफ से हताश कांग्रेस क्या करे? चुनाव के दौरान झूठ बोलना, झूठे वीडियो बनवाना और अपनी आधिकारिक आईडी से पोस्ट करना कांग्रेस का इतिहास रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री फर्जी सीडी लहराने के आरोप में जमानत पर हैं। कांग्रेस का झूठ जनता जानती है। वह कितने भी ऐसे झूठे आरोप लगाए, जीत नहीं पाएगी। नगरीय निकायों से कांग्रेस का भ्रष्ट राज खत्म होगा और कमल खिलेगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन