Logo
Breaking News Exclusive
फ्रेंड्स भी संबंध बनाने दवाब बनाकर ब्लैकमेल करने लगे, 2 साल से था अफेयर, 10 आरोपी गिरफ्तार चावल देखकर बताता था लोगों को भविष्य, महिला की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में FIR कांग्रेस बोली-इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, दिल्ली-भोपाल में चुनाव आयोग के बाहर धरना कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए फ्रेंड्स भी संबंध बनाने दवाब बनाकर ब्लैकमेल करने लगे, 2 साल से था अफेयर, 10 आरोपी गिरफ्तार चावल देखकर बताता था लोगों को भविष्य, महिला की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में FIR कांग्रेस बोली-इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, दिल्ली-भोपाल में चुनाव आयोग के बाहर धरना कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए

: मंत्री के पति से मारपीट VIDEO: धक्का-मुक्की में कुर्ता भी फटा, छग चुनाव के दौरान CEO रूम में ही भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता

Chhattisgarh minister Laxmi Rajwade's husband beaten up: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चुनावी विवाद के बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति के साथ मारपीट की गई। जनपद पंचायत ओड़गी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसमें मंत्री के पति ठाकुर प्रसाद राजवाड़े का कुर्ता भी फट गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच पहले से ही टकराव की स्थिति थी। चुनाव से पहले मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर प्रसाद राजवाड़े अपने समर्थकों के साथ सीईओ कक्ष में बैठे थे। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक हो गई। इस आरोप के बाद दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए और सीईओ केबिन में ही हंगामा हो गया। मंत्री के पति के साथ धक्का-मुक्की, तनाव बढ़ा इस विवाद के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर प्रसाद भी विवाद में उलझ गए। भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और धक्का-मुक्की में उनका कुर्ता फट गया। इस घटना के बाद माहौल और गरमा गया, जिसके चलते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करना पड़ा। कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप कांग्रेस पार्टी ने इस पूरी घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित कार्यकर्ता गलत तरीके से चुनाव जीतने के लिए नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मंत्री के पति ने कहा, कांग्रेस ने यूपी से गुंडे बुलाए वहीं, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने कहा, चुनाव से पहले हम सीईओ के कमरे में बैठे थे। नवरात्रि आने वाली है, हमें इस संबंध में सीईओ से बात करनी थी। इसी बीच कांग्रेस के गुंडे अंदर घुस आए और कमरे में बैठने को लेकर सवाल करने लगे। इनकी गुंडागर्दी इस कदर चरम पर है कि इन लोगों ने यूपी से गुंडे बुलाए हैं। यही कांग्रेस का असली चरित्र है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया ओड़गी एसडीओपी राजेश जोशी ने बताया कि सीईओ कक्ष में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर हंगामा शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में किया। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन