: छत्तीसगढ़ में पत्रकार का मर्डर: घर से कुछ दूर ग्राउंड में मिली लाश, पत्नी की भूमिका संदिग्ध
हत्या कर शव घर में फेंके जाने की आशंका
पुलिस जांच में पता चला कि रईस अहमद पिछले एक महीने से अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ चनवारीडांड़ में किराए के मकान में रह रहा था. उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर मिला। घर के पास ही खून से लथपथ एक तौलिया भी मिला। आशंका है कि रईस अहमद की हत्या घर में या घर के आसपास ही की गयी है. वहां से शव को खेत में फेंक दिया।
सुबह फोन आया तो वह बाइक चलाकर घर आ गया
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि रईस अहमद के मोबाइल फोन पर सुबह करीब 5 बजे दो-तीन कॉल आईं। सुबह एक युवक भी बाइक से उनके घर आया, जो डेढ़ घंटे बाद करीब साढ़े छह बजे घर से चला गया। बताया गया है कि रात एक बजे तक रईस अहमद अन्य पत्रकारों के साथ थे. देर रात वह घर गया और सुबह हत्या की जानकारी मिली।
अंबिकापुर से फोरेंसिक टीम पहुंच रही
घटना की जानकारी मिलने पर अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम मनेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गई है. पुलिस मामले में मृतक रईस अहमद की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है. घटना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. पुलिस ने लोगों को घटनास्थल पर जाने से रोक दिया है. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस को जल्द ही मामले में सुराग मिलने की उम्मीद है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन