Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: सरकारी क्वार्टर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिले: कर्मचारी ने पत्नी-बच्चों को जहर दिया, फिर खुद भी फांसी लगा ली

सरकारी क्वार्टर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिले: कर्मचारी ने पत्नी-बच्चों को जहर दिया, फिर खुद भी फांसी लगा ली

Chhattisgarh Mahasamund husband wife and children mass suicide: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिले हैं। शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एच-2 बिल्डिंग के मकान क्रमांक 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42) का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव नीचे जमीन पर पड़े थे। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार मृतक बसंत पटेल बागबाहरा के आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय में चपरासी (नौकर) था। मृतकों में पत्नी भारती पटेल (38), बेटी सेजल पटेल (11) और बेटा कियांश पटेल (4) शामिल हैं।

पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही

बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को मौके से आत्महत्या से संबंधित कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है एसपी आशुतोष सिंह और एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है।

चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।महासमुंद जिला मुख्यालय से बागबाहरा थाना क्षेत्र की दूरी 35 किलोमीटर है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

घर का दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ संदेह

एएसपी प्रतिभा पांडे के मुताबिक तहसीलदार से सूचना मिली थी कि चपरासी ने घर का दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका पर परिजनों से संपर्क किया गया और उनकी मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो बसंत पटेल का शव फंदे से लटका मिला। बाकी तीनों के शव फर्श पर पड़े थे।

संभावना है कि बसंत ने फांसी लगाकर और बाकी तीनों ने जहर खाकर जान दी हो। फिलहाल फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन