Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

: हीरा सिंह श्याम समेत 24 नेताओं को छत्तीसगढ़ की कमान: तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार की मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान से पहले बीजेपी अब अपने सितारों को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं। प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना बाकी है। पार्टी ने मध्यप्रदेश के नेताओं को भी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी के अनूपपुर जिला महामंत्री हीरा सिंह श्याम को कोरबा लोकसभा समेत 24 नताओं को लोकसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और जांजगीर चांपा में 7 मई को वोटिंग होगी। जहां बीजेपी नेताओं को पार्टी के पक्ष में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कहा गया है। इस महीने के अंत तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरबा आ सकते हैं। भाजपा और कांग्रेस अपने राष्ट्रीय नेताओं की लगातार सभाएं कराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। सभाओं के मामले में अब तक भाजपा भारी पड़ी है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा के ज्यादा राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तीन, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन और मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव की एक सभा हो चुकी है। कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की एक और प्रियंका गांधी की दो सभाएं हुईं हैं। तीसरे चरण में इन नेताओं की सभाएं तय तीसरे चरण के लिए सबसे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह की दुर्ग लोकसभा के लिए बेमेतरा में एक दिन पहले सभा हो चुकी है। अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 29 अप्रैल को बिलासपुर के सकरी में और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 30 अप्रैल को शिवरीनारायण में, केंद्रीय मंत्री अमित शाह की एक मई को कोरबा में समा होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सभाएं कोरबा और दुर्ग लोकसभा के साथ ही रायपुर में एक रोड शो प्रस्तावित है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी कुछ सभाओं की तैयारी है। भाजपा के और कई राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं की तैयारी है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की तीन सभाएं मांगी हैं। सरगुजा, रायगढ़ और कोरबा में सभा कराने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसी के साथ कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने अब राजनांदगांव का चुनाव समाप्त होने के बाद भूपेश बघेल की भी सभी लोकसभाओं में सभाएं कराने की तैयारी की है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन