: शराब पीकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार: छत्तीसगढ़ में बिना दुल्हन के लौटी बारात, परिवार और समाज ने भी दिया साथ
शराबी से नहीं करूंगी शादी
इस दौरान कई रस्में पूरी करने के बाद दुल्हन की मां राजंती आरती करने पहुंची। उसने देखा कि दूल्हा नशे में है। जब दुल्हन लावन्ती को इस बात का पता चला तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देख उसके साथ आए बाराती मौके से भाग गए।
मोबाइल छीनने पर भांजी ने लगाई फांसी: मामी ने पूछा कहां से आया फोन, तो नहीं बता पाई, मामा के घर रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही थी
विवाद बढ़ता देख दूल्हे रमेश कुमार और उसके परिजनों ने दुल्हन पक्ष से माफी मांगी। उनसे शादी पूरी करने का अनुरोध किया, लेकिन वे नहीं माने। दुल्हन लावन्ती का कहना है कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करना चाहेगी जो शराब या किसी भी तरह का नशा करता हो। गांव और समाज ने भी लावन्ती के फैसले का समर्थन किया और उसकी तारीफ की।
बेटी के लिए अच्छा लड़का ढूंढूंगी
लड़की की मां राजंती ने कहा कि जब वह आरती करने गई तो देखा कि दूल्हा नशे में है। जिसके बाद मैंने आरती नहीं की। जब मेरी बेटी ने शादी से इनकार किया तो मैंने उसके फैसले का समर्थन किया। दुल्हन के पिता रामचरण ने कहा कि उन्होंने शादी की व्यवस्था में काफी पैसा खर्च किया है, लेकिन परिवार और समाज बेटी के फैसले के साथ है। अच्छा लड़का ढूंढ़ने के बाद वे उसकी शादी करेंगे।
छत्तीसगढ़ में बारिश से ढही निर्माणाधीन नहर की दीवार: झारखंड के 2 मजदूरों की दबने से मौत, कलेक्टर ने जांच कमेटी की गठित
दूल्हे ने कहा- मुझसे गलती हो गई, अब शराब नहीं पीऊंगा
दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद दूल्हे रमेश का नशा उतर गया। रमेश ने कहा कि उससे गलती हो गई। अब वह शराब नहीं पीएगा, लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। हालांकि इस मामले में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन