: कुआं धंसने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत: 26 घंटे बाद 25 फीट गहराई से निकाले गए माता-पिता और बेटे के शव, गांव में मातम
Chhattisgarh Korba well collapsed parents and son died: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कुआं ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। अब मलबे में दबे तीनों के शव 26 घंटे बाद निकाल लिए गए हैं। पहले पिता का शव मिला, फिर माँ-बेटे का। तीनों के शव 25 फीट की गहराई पर थे। इस घटना के बाद गाँव में मातम पसरा है। परिवार के आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
बता दें कि यह हादसा 29 जुलाई की सुबह बनवार गाँव में हुआ था। पति-पत्नी और उनका बेटा मोटर पंप निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक कुआँ ढह गया। तीनों मलबे में दब गए। जिससे 65 वर्षीय छेदूराम श्रीवास, उनकी पत्नी कंचन बाई (53) और बेटा गोविंद (30) मौत हो गई।

बारिश और मिट्टी धंसने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा
घटना के बाद, एसडीआरएफ द्वारा रात 2.30 बजे तक बचाव अभियान चलाया गया। लेकिन बारिश और मिट्टी धंसने के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा। आज सुबह से फिर से अभियान शुरू किया गया। कुएँ के समानांतर खुदाई करके शव निकाले गए।

जब भाई-बहन उठे तो कुआँ धँसा हुआ था
घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुई। घर पर मौजूद भाई-बहन ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वे उठे तो कुआँ धँसा हुआ पाया। बड़ा भाई, माँ और पिता गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची।
उच्चाधिकारियों को सूचित कर आपदा प्रबंधन टीम को बुलाया गया। कुआँ दो महीने पहले ही खोदा गया था।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन