: VIDEO कॉल पर बात करने के बाद युवती ने लगाई फांसी: ब्यूटी पार्लर में करती थी काम, युवक बाइक पर घर छोड़ने आया, कमरे में जाकर लगा ली फांसी
अब जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, राधिका साहू मंगलवार को बिलासपुर से कोरबा अपने घर आई थी। इस दौरान मां घर पर ही थी। मां को लगा कि बेटी थक गई है और कमरे में आराम कर रही है, लेकिन जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर आई तो मां उसे देखने कमरे में गई।
इस दौरान जब मां ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर कमरे को खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांककर देखा तो राधिका का शव फंदे से लटक रहा था।
युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या: प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका, रात में युवती से गया था मिलने
बेटी को फंदे से लटका देख मां चीखने लगी। आवाज सुनकर दूसरी बेटी मौके पर पहुंची। दोनों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी। सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरे से मोबाइल बरामद किया है।
लड़की घर में किसी से बात नहीं कर रही थी
लड़की के पिता कमलेश साहू ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। राधिका उनकी सबसे छोटी बेटी थी। बेटी काफी परेशान दिख रही थी। वह घर में किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी। बेटी ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण उन्हें नहीं पता।
मौके से मोबाइल और सामान जब्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर ने बताया कि वीडियो कॉल के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है। उसने किससे और क्या बात की। उसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मोबाइल व अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन