Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: VIDEO कॉल पर बात करने के बाद प्रेमिका ने फांसी लगाई: नाबालिग प्रेमी ने बेइज्जती की, बार-बार नंबर ब्लॉक किया, कहा- तुम मर जाओ, तो दे दी जान

VIDEO कॉल पर बात करने के बाद प्रेमिका ने फांसी लगाई: नाबालिग प्रेमी ने बेइज्जती की, बार-बार नंबर ब्लॉक किया, कहा- तुम मर जाओ, तो दे दी जान
Chhattisgarh Korba Girlfriend hanged herself after talking on video call: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवती ने अपने नाबालिग प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने प्रेमिका को बार-बार बेइज्जत किया। गाली-गलौज की, फिर कहा कि तुम मर जाओ, इसलिए युवती ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली युवती का नाम राधिका साहू (19) है, जो कोरबा के ​​​​सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली थी। वह बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। अब जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, 3 अप्रैल को राधिका साहू की लाश फंदे से लटकी मिली थी। राधिका साहू बिलासपुर से कोरबा अपने घर आई हुई थी। इस दौरान मां घर पर ही थी। मां को लगा कि बेटी थक गई है और कमरे में आराम कर रही है, लेकिन जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर आई तो मां कमरे में देखने गई। इस दौरान जब मां ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कमरे को खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांककर देखा तो राधिका का शव फंदे से लटक रहा था। बेटी को लटकता देख मां चीखने लगी। आवाज सुनकर दूसरी बेटी मौके पर पहुंची। दोनों ने पड़ोसियों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरे से मोबाइल फोन भी बरामद किया। अब जानिए लड़की ने क्यों की आत्महत्या राधिका साहू और नाबालिग लड़के का पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन प्रेमी लड़की से बात नहीं करना चाहता था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। 10 अप्रैल को भी दोनों के बीच वीडियो कॉल पर जमकर विवाद हुआ था। प्रेमी ने लड़की को जमकर प्रताड़ित किया। इसके बाद भी राधिका लगातार अपने प्रेमी को फोन कर रही थी, लेकिन वह उसका कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। राधिका का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था, फिर एक बार बात हुई तो उसने कहा कि तुम मर जाओ, लेकिन मुझे फोन मत करना, इसलिए लड़की ने फांसी लगा ली। लड़की घर पर किसी से बात नहीं कर रही थी लड़की के पिता कमलेश साहू ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। उसकी तीन बेटियां हैं। राधिका उनकी सबसे छोटी बेटी थी। उस दिन बेटी काफी परेशान दिख रही थी। वह घर पर किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी। हमने पूछने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस को मोबाइल फोन से मिले सबूत पुलिस ने बताया कि दोनों सोशल मीडिया और फोन के जरिए संपर्क में थे। मोबाइल फोन खंगालने पर विवाद की बात सामने आई। इसके बाद आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। नाबालिग प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन