: नशे में धुत युवक-युवती ने मचाया उत्पात VIDEO: सड़क पर भिड़े, स्कॉर्पियो ड्राइवर से भी विवाद कर गाड़ी तोड़ी
Chhattisgarh Korba Drunk young man and woman created a ruckus VIDEO: छत्तीसगढ़ के कोरबा के बस स्टॉप पर सड़क पर युवक-युवती के बीच हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों शराब के नशे में थे और आपस में झगड़ रहे थे। इस दौरान उनकी स्कॉर्पियो सवार एक युवक से भी कहासुनी हो गई, जिसकी न सिर्फ पिटाई की गई बल्कि उसकी कार में भी तोड़फोड़ की गई।
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद राहगीरों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक-युवती को बीच सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाते, झगड़ते और गाली-गलौज करते साफ देखा जा सकता है।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात युवक-युवती कार में सवार थे। दोनों टीपी नगर स्थित पाम मॉल से निकले और सीएसईबी चौकी से महज 50 मीटर दूर बस स्टैंड के पास पहुंचे। यहां वे कार से उतरकर एक साथ खड़े हो गए।
वहां किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई और दोनों जोर-जोर से चिल्लाने लगे और सड़क पर हंगामा करने लगे। तभी वहां से गुजर रहे स्कॉर्पियो सवार सूरज यादव से उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद उन्होंने स्कॉर्पियो सवार की पिटाई कर दी और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया
इस बीच वहां मौजूद राहगीर खड़े होकर लड़के-लड़की का तमाशा देख रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने उनकी कहासुनी का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
50 मीटर दूर पुलिस चौकी, फिर भी नहीं दिखा डर
घटना की खास बात यह है कि हंगामा सीएसईबी चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ। लड़का-लड़की को न तो पुलिस का डर था और न ही उन्हें इस बात की परवाह थी कि कोई उनका वीडियो बना रहा है।
स्कार्पियो सवार सूरज यादव ने सीएसईबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन