: डोली से पहले उठी बेटी की अर्थी: मंगेतर से कहासुनी के बाद युवती ने किया सुसाइड, 5 दिन बाद होने वाली थी शादी
खुद ही शादी के कार्ड बांटी और शॉपिंग भी कर रही थीं
बताया जा रहा है कि घर में सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। यह घर की पहली शादी थी। कुछ दिन पहले तक सुषमा खुद अपनी शादी के कार्ड बांटकर आई थीं। शॉपिंग भी कर रही थी। इसी बीच रविवार 5 मई की शाम उन्होंने घर की दूसरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मंगेतर से बहस हो गई
लड़की के पिता उमाशंकर श्रीवास ने बताया कि बेटी सुषमा श्रीवास और उसके मंगेतर के बीच फोन पर बातचीत होती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही दिनों में लड़के पक्ष ने घर आकर माफी मांगी। जिसके बाद समय के साथ सब कुछ ठीक हो गया।
घटना के वक्त माता-पिता बाहर थे
शाम को मेरी पत्नी विकास नगर गयी थी, मैं भी बाहर था. बेटे-बेटियां घर की दुकान में थे। इस बीच जब सुषमा कमरे से बाहर नहीं आई तो छोटी बहन कमरे के अंदर गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे से लटकी हुई थी।
पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई का काम भी करती थी
पिता ने बताया कि सुषमा श्रीवास प्रथम वर्ष में पढ़ी थी। इसके साथ ही वह कपड़े सिलने का काम भी करती थीं। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक सब कुछ खत्म हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद यादव का कहना है कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन