: अकाउंटेंट को रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा: दिव्यांग शिक्षक से पोस्टिंग के लिए मांगे 30 हजार, आरोपी ने कहा- चढ़ावे से होगा काम
जानिए कैसे शुरू हुआ रिश्वत का खेल?
दरअसल, स्पेशल एजुकेट के लिए अक्टूबर 2024 में फॉर्म निकला था. इसमें दिव्यांग दिलीप कुमार ने भी आवेदन किया था. दिसंबर में इंटरव्यू हुआ था. इसके बाद दिव्यांग दिलीप कुमार का चयन शिक्षक पद के लिए हो गया था, लेकिन पोस्टिंग को लेकर मामला अटक गया.
दिव्यांग दिलीप कुमार ने बताया कि पोस्टिंग के लिए उसे बार-बार चक्कर लगाने पड़े. पोस्टिंग के लिए अकाउंटेंट अरुण सेठिया ने कहा कि रिश्वत दोगे तो काम हो जाएगा, लेकिन उसके पास मांग के अनुसार पैसे नहीं थे।
MP में SDM का ड्राइवर डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार: कोर्ट केस निपटाने के लिए मांगे थे 3 लाख, ड्राइवर सस्पेंड, एसडीएम हटाए गए
जगदलपुर एसीबी में शिकायत दर्ज
दिव्यांग दिलीप कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की समग्र शिक्षा दिव्यांगों के लिए काम करती है। मैं भी दिव्यांग हूं, जब पैसे मांगे गए तो मुझे चिंता हुई। पैसे से काम नहीं हुआ। मैंने पोस्टिंग के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया। जगदलपुर एसीबी में शिकायत दर्ज।
पैसे के साथ पकड़ा गया आरोपी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में एक विशेष टीम बनाई गई। पीड़ित को पैसे लेकर आरोपी अकाउंटेंट के पास भेजा गया। जैसे ही पीड़ित ने पैसे आरोपी को दिए, अकाउंटेंट को 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम उससे पूछताछ कर रही है।
एसीबी अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पैसे जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही समग्र शिक्षा के प्रभारी अकाउंटेंट अरुण सेठिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन