: कार में 3 करोड़ का मिला सोना: 8 लाख कैश भी, बिना बिल के ले जा रहे थे, चेकिंग में 2 युवक पकड़ाए
सूचना के बाद कार्रवाई
डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के मुताबिक सूचना मिली थी कि रायपुर से कवर्धा आ रही एक सफेद रंग की कार में करोड़ों का सोना और नकदी है, पुलिस टीम ने रायपुर-जबलपुर बाइपास पर संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। बताया जा रहा है कि संदिग्ध यह जेवरात कवर्धा की एक सराफा दुकान में बेचने के लिए लाए थे। हालांकि सेल्समैन अब तक पुलिस के सामने सोने का मूल बिल और जीएसटी बिल पेश नहीं कर पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
शराब घोटाला मामला: जमानत पर सुनवाई से पहले लखमा गिरफ्तार: कवासी ने कहा- आवाज उठाने पर सरकार कर रही परेशान
दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है
कार से करोड़ों रुपए कीमत के सोने के जेवर, चेन, अंगूठी, चूड़ी, हार और 8.40 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने तत्काल दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी।
चूंकि संदिग्ध वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया, इसलिए पुलिस ने कार के साथ सोना और नकदी भी जब्त कर ली है।
आयकर विभाग को दी गई सूचना
मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 106 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस आयकर विभाग और राज्य कर (जीएसटी) को भी इस मामले की जानकारी दे रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेनदेन से जुड़ा है या नहीं।
यह पूरी कार्रवाई एसपी धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर (डीएसपी) के पर्यवेक्षण में की गई।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन